विराट कोहली बन गए प्लेयर ऑफ द मैच, 3 विकेट लेकर गेम पलटने वाले कुलदीप यादव देखते रह गए

Updated on 24-02-2025 02:29 PM
दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने आसाना से 4 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। विराट को उनकी बेहतरीन सेंचुरी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इसी बीच कुछ लोग उनसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार किसी और खिलाड़ी को मान रहे हैं।

कुलदीप को मिलना चाहिए था अवॉर्ड?


विराट कोहली ने इस मैच में शतक बनाया। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक और खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं। कुलदीप ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने पाकिस्तान की पारी के दौरान खतरनाक बल्लेबाज सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को आउट किया। कुलदीप ने इस मैच में पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया
ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच के एक बड़े दावेदार कुलदीप यादव भी हो सकते थे। कुलदीप ने सलमान आगा को आखिर के ओवर्स में बड़ा स्कोर बनाने से पहले ही रोक दिया। नहीं तो सलमान अकेले ही पाकिस्तान के स्कोर को 270-280 तक ले जाते। लेकिन कुलदीप की खतरनाक गेंदबाजी ने ऐसा नहीं होने दिया। वहीं विराट ने अपने शतक के दम पर टारगेट को चेज कर लिया।

विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने वनडे क्रिकेट में अपने 14 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट सबसे तेज 14 हजार रन वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं विराट सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में भी रिकी पोंटिंग से भी आगे निकल गए। अब उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.