विराट कोहली-रोहित शर्मा को सीधी वार्निंग, टीम इंडिया में खेलना है तो करना होगा ये काम

Updated on 12-11-2025 04:33 PM
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है। टी20 रिटायरमेंट विराट-रोहित ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लिया था। वहीं टेस्ट से दोनों ने 2025 में आईपीएल के दौरान संन्यास लिया था। हालांकि, अब बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को खास मैसेज दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि रोहित और विराट को अगर भारत के लिए खेलना है तो उनको डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा।

बीसीसीआई का विराट-रोहित को सीधा मैसेज

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ' बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों (रोहित और कोहली) को साफ बता दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि दोनों खिलाड़ी दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उन्हें मैच फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है।'
रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, लेकिन विराट कोहली की भागीदारी पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
कोहली जो 50 ओवर के फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में 18 फरवरी 2010 को दिल्ली के लिए सर्विसेज के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने दिल्ली टीम की कप्तानी की थी। वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी उस मैच में दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चला था रोहित का बल्ला

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में रोहित और विराट दोनों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने दूसरे वनडे में फिफ्टी तो तीसरे में शतक ठोका था। वहीं विराट कोहली लगातार दो वनडे में डक पर आउट होने के बाद तीसरे वनडे में 74 रन बनाकर नाबाद रहे थे। रोहित शर्मा ने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 202 रन बनाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.