विराट कोहली- 0, सरफराज खान-0, रोहित शर्मा- 2, सिर्फ 10 रन पर भारत के तीन विकेट गिरे

Updated on 17-10-2024 12:59 PM
बेंगलुरु: ओवरकास्ट कंडिशन और पिच पर नमी के बावजूद पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी तो हर कोई हैरान रह गया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम की तो मानो बांछे खिल गईं। सीम और स्विंग कंडिशन के बीच कीवी पेसर्स ने ऐसा आतंक मचाया कि भारत का टॉप ऑर्डर ताश के पत्ते की तरह बिखर गया। 10 ओवर के भीतर ही भारत ने 10 रन पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान के विकेट गंवा दिए।

पांच गेंद के भीतर दो-दो जीरो

आसमान में उमड़े बादलों के नीचे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लगातार फुल गेंदबाजी करके हमारे बल्लेबाजों का 'टेस्ट' लेते रहे। सातवें ओवर में रोहित शर्मा जब 16 गेंद में सिर्फ दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए तो पारी को संभालने की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर थी, लेकिन लोकल ब्वॉय अपनी नौवीं गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना दूसरा बेशकीमती विकेट गंवाने के बाद अगले ओवर की चौथी बॉल पर सरफराज खान भी 0 पर निपट गए। इस तरह न्यूजीलैंड ने पांच गेंद के भीतर भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों को 0 पर आउट कर दिया।

विराट कोहली 0 पर निपटे

विराट कोहली जितनी देर भी क्रीज पर थे, असहज ही नजर आए। अपने सीनियर तेज गेंदबाजों द्वारा बनाए गए दबाव का फायदा नए गेंदबाज ओ राउरके ने उठाया। भारत में अपना पहला ओवर फेंकते हुए उन्होंने विराट कोहली जैसी बड़ी मछली फंसाई। शॉर्ट लैंथ बॉल से पहले तो पूर्व भारतीय कप्तान को चौंकाया। बॉडी लाइन गेंद पर विराट ने जैसे-तैसे खुद को बचाया, लेकिन गेंद थर्ड अंपायर की दिशा में गई और लेग गली में मुस्तैद फिलिप्स ने आगे डाइव लगाकर और शानदार क्लीन कैच लपका। नौ गेंद में वह एक भी रन नहीं बना पाए।

सरफराज का खाता भी नहीं खुला

लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे मैट हेनरी को आखिरकार उनकी मेहनत का फल तब मिला, जब अगले ही ओवर में उन्होंने नए बल्लेबाज सरफराज खान को आउट कर भारत को गहरे मुश्किल में डाल दिया। सरफराज खान काउंटर अटैक करना चाह रहे थे। बड़ा शॉट लगाकर दबाव हटाने की कोशिश में मिस हिट कर बैठे। मिड ऑफ पर डेवॉन कॉनवे ने डाइव मारते हुए एक शानदार कैच लपका। मुंबई के इस बल्लेबाज की पारी तीन गेंद में बिना खाता खोले खत्म हो गई। इससे पहले लगातार अपील के बीच सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर अनुभवी पेसर टिम साउदी ने रोहित शर्मा को सिर्फ दो रन पर क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.