राशन वितरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, एसडीएम को कार्यवाही के दिए निर्देश

Updated on 16-07-2024 04:39 PM

अम्बिकापुर। मंगलवार को समयसीमा की बैठक के बाद आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन मिले। कलेक्टर विलास भोसकर ने जनदर्शन में गंभीरता पूर्वक आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में पहुंची देवटिकरा, उदयपुर निवासी श्रीमती रामबाई के आवेदन पर कलेक्टर ने उन्हें नवीन राशनकार्ड प्रदान किया। इसी तरह बतौली से आवेदक के अविवादित नामांतरण के आवेदन पर कलेक्टर ने बतौली तहसीलदार को आगामी गुरुवार तक आवश्यक कार्यवाही करते हुए आदेश करने के निर्देश दिए। आरटीई के तहत स्कूल में प्रवेश, पट्टा में नाम चढ़ाने, भू अर्जन मुआवजा, अनुकम्पा नियुक्ति, आपसी विवाद जैसे आवेदन जनदर्शन में प्राप्त हुए। जनदर्शन में ग्राम घाटबर्रा से पहुंचे ग्रामीणों ने अप्रैल माह के राशन वितरण पर शिकायत कलेक्टर के समक्ष रखी जिसपर कलेक्टर ने जनदर्शन के बीच ही खाद्य निरीक्षक से मामले की जानकारी ली। एसडीएम उदयपुर को पंचायत द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का निरीक्षण करने और सचिव पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अप्रैल माह का राशन ना मिलने की शिकायत की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.