उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे:राजभवन में रुकेंगे, एक घंटे अन्नाडेल से गवर्नर हाउस तक ट्रैफिक रोका, जाम में फंसी गाड़ियां

Updated on 06-06-2025 02:07 PM

भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंच गए हैं। वह दो दिन के हिमाचल दौरे पर आए हैं। उप-राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में शिमला के अन्नाडेल के लिए आए। यहां से वह सड़क मार्ग से सीधे राजभवन पहुंचे। इसे देखते हुए 11 बजे से पौने 12 बजे के बीच अन्नाडेल से एजी चौक-सीटीओ होते हुए राजभवन तक ट्रैफिक रोक दिया गया।

इस दौरान अन्नाडेल से पीछे बालूगंज की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उप-राष्ट्रपति का काफिला यहां से गुजरने के बाद ट्रैफिक बहाल किया गया।

उप राष्ट्रपति सुबह करीब सवा 11 बजे अन्नाडेल पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया। आज रात को वह राजभवन में रुकेंगे। धनखड़ के दौरे को देखते हुए शिमला के मॉल रोड पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

कल नौणी यूनिवर्सिटी जाएंगे धनखड़

जगदीप धनखड़ अगले कल सोलन के नौणी स्थिति डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। यहां पर वह एक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

रिट्रीट नहीं जाएंगे धनखड़

आमतौर पर राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति प्रेसिडेंट डाऊस रिट्रीट छराबड़ा में ठहरते हैं, जो कि शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपेड के साथ बना है। मगर जगदीश धनखड़ इस बार राजभवन में ही ठहरेंगे।

धनखड़ के शिमला दौरे को देखते हुए शहर में जगह जगह पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। शहर में 300 अतिरिक्त जवान तैनात किया गया है। इसी तरह सोलन की नौणी यूनिवर्सिटी में भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।

द्रोपदी मुर्मू को दौरा करना पड़ा था स्थगित

राष्ट्रपति हर बार गर्मियों की छुट्टियों के शिमला के छराबड़ा पहुंचते है। मगर, इस बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शिमला नहीं आई, क्योंकि जिस वक्त उनका शिमला दौरा तय था, उस दौरान भारत-पाक के बीच संघर्ष के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसे देखते हुए राष्ट्रपति का दौरा स्थगित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.