अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ 56 गेंदों में ठोकी सेंचुरी

Updated on 12-12-2025 01:01 PM
दुबई: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शतक के साथ एशिया कप 2025 की शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत का सामना आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर यूएई से हो रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ चार रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंदाज में बैटिंग जारी रखी।

56 गेंदों पर वैभव की सेंचुरी

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से वह शतक तक पहुंचे। भारतीय पारी के 21वें ओवर में ही उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने इससे पहले इमर्जिंग एशिया कप कप में भी शतक ठोका था। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में यह वैभव का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19 मुकाबले में भारत के लिए शतक ठोका था।
वैभव ने शुरुआत से ही यूएई के गेंदबाजों पर अटैक किया। शुरुआत 6 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए थे लेकिन चौथे ओवर में अली असगर के खिलाफ दो छक्के मारे। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 30 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद और भी ज्यादा विस्फोटक हो गए। 16वें ओवर में अङमद खुदादाद के खिलाफ उन्होंने तीन छक्के लगाए।

रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं वैभव

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए 2025 का साल कमाल का रहा है। उन्होंने अभी तक इस साल टी20 में तीन शतक ठोके हैं। आईपीएल इतिहास में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर अपना शतक लगा दिया था। इसके साथ ही टी20 में शतक लगाने वाले वह सबसे युवा बल्लेबाज हैं। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव पहले ही अपने नाम कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.