वैभव ने इंस्टा की स्टोरी पर आशाएं गाना लगाया:थेरेपिस्ट के साथ फोटो री-शेयर की

Updated on 28-06-2025 02:19 PM

वैभव सूर्यवंशी के 48 रन की बदौलत इंडिया U-19 ने इंग्लैंड U-19 को पहले यूथ वनडे में 6 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद वैभव ने टीम के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट मंगेश गायकवाड़ की स्टोरी को री-शेयर किया। जिसमें उन्होंने फिल्म 'इकबाल' का गाना 'आशाएं' लगाया है।

काउंटी ग्राउंड होव में टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम 42.2 ओवर में 174 रन पर ही सिमट गई। वैभव ने मैच में 19 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल हैं। उनके अलावा विकेटकीपर अभिज्ञान कुंदू ने 45 रन बनाए।

वैभव 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने उतरे

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने उतरे। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

भारत ने 24 ओवर में ही जीत दर्ज की

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ 24 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। इस जीत से भारतीय टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 30 जून को खेला जाएगा।

वैभव ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 19 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ सिर्फ 7.3 ओवर में 71 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंदू ने नाबाद 45 रन बनाए।

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम 42.2 ओवर में 174 रन ही बना पाई। टीम की ओर से डेब्यू करने वाले इशाक मोहम्मद ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। जबकि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने 56 रनों की पारी खेली।

कनिष्क चौहान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने जोसफ मूर्स (9 रन), राल्फि अल्बर्ट (5 रन) और जेम्स मिंटो (10 रन) को पवेलियन भेजा। उनके अलावा हेनिल पटेल, आर एस अम्ब्रीश और मोहम्मद इनान ने 2-2 विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.