अमेरिका-जापान ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए:2 भारतीय कंपनियों पर भी बैन

Updated on 11-01-2025 12:39 PM

अमेरिका और जापान ने शुक्रवार को रूस के खिलाफ एक्शन लेते हुए कई नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका ने रूस की 200 से ज्यादा कंपनियों और 180 से ज्यादा जहाजों पर बैन लगा दिया। अमेरिका ने दो भारतीय कंपनियां स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज भी बैन लगाया है।

बाइडेन सरकार का कहना है कि इन भारतीय कंपनियों ने रूस से LNG का ट्रांसपोर्ट किया था, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है।

वही जापान ने कई रूसी नागरिकों और कंपनियों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इस अलावा जापान ने कई ऐसे संगठनों के खिलाफ भी प्रतिबंध का ऐलान किया है, जिन्होंने पहले लगाए गए प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की थी।

अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें 3% तक का बढ़ गई। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। इन प्रतिबंधों की वजह से अब भारत और चीन का रूस से ऑयल एक्सपोर्ट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

रूस की एनर्जी रिसोर्स इनकम घटाने की कोशिश

अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि रूस के खिलाफ की गई यह कार्रवाई उसकी एनर्जी रिसोर्स से होने वाली इनकम को सीमित कर देगी। इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

जापान ने नॉर्थ कोरिया और जॉर्जिया के बैंक पर भी लगाए बैन

जापान सरकार ने बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार को 11 व्यक्तियों, 29 संगठनों और रूस के 3 बैंकों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा रूस की मदद करने की वजह से नॉर्थ कोरिया और जॉर्जिया के एक बैंक के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि यह प्रतिबंध यूक्रेन के लिए हमारी मदद की प्रतिबद्धता दिखाते हैं।

रूस बोला- ट्रम्प के लिए हालात मुश्किल बना रहे बाइडेन

अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से कुछ देर पहले ही क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति ऑफिस) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन आने वाली ट्रम्प गवर्नमेंट के लिए चीजों को मुश्किल बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

पेसकोव ने कहा-

QuoteImage

हम जानते हैं कि बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन जाते जाते ट्रम्प के लिए एक मुश्किल विरासत छोड़ने की कोशिश करेगा।

QuoteImage

60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जा सकती है रूसी तेल की कीमत

2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद भारत और चीन रूसी क्रूड ऑयल के सबसे बड़े आयातक बन गए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरीज रूस के प्रतिबंधित जहाजों का इस्तेमाल करने से बचेंगे, जिससे रूसी तेल की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है।

एक भारतीय रिफाइनिंग सोर्स ने रॉयटर्स को बताया कि नए प्रतिबंधों के कारण रूसी तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जा सकती हैं। रूस वैश्विक तेल उत्पादन में 10% की हिस्सेदारी रखता है।

प्रतिबंधों का सफल होने के लिए, टिकाऊ होना जरूरी

अमेरिका के इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर दलीप सिंह ने कहा कि कुछ लोग पूछेंगे कि हमने रूसी ऑयल पर प्रतिबंध लगाने के लिए इस सरकार के अंत का इंतजार क्यों किया? इसका जवाब है कि प्रतिबंधों के सफल होने के लिए, उन्हें टिकाऊ होना चाहिए।

इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें कॉस्ट फ्री होना चाहिए। प्रतिबंध कभी भी कॉस्ट फ्री नहीं होते, लेकिन उनके सफल होने के लिए जरूरी है कि वो अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की जगह उस लक्ष्य पर कायम रहें, जिस वजह से उन्हें लगाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.