URI फेम आदित्य धर को महंगा पड़ा पहलगाम पर बोलना, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी तगड़ी क्लास

Updated on 24-04-2025 02:14 PM
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने वाले आदित्य धर इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले ने उनकी रूह कंपा दी है और खून खौल उठा है। उन्होंने कहा है कि अब हमें उनके सिर चाहिए। आदित्य धर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है, पर इस चक्कर में वह लोगों के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने आदित्य धर को ही ट्रोल करना और ताने मारने शुरू कर दिए।
मालूम हो कि 2016 में कश्मीर के उरी सेक्टर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अचानक हमला किया था, जिसमें 19 सैनिक शहीद हो गए थे। उसी के जवाब में भारत ने तब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, और बदला लिया था। उसी पर आदित्य धर ने साल 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' नाम से फिल्म बनाई थी। अब उन्होंने पहलगाम हमले पर रिएक्ट किया है।

आदित्य धर का पोस्ट- उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर।' दरअसल यह आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का एक डायलॉग है। फिल्म में यह डायलॉग विक्की कौशल बोलते नजर आते हैं।

हालांकि, कई लोगों ने आदित्य धर का सपोर्ट किया और कहा कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि रूह तक कांप जाए। उन्होंने कहा कि आदित्य धर साहब ने धरकर जवाब दिया है।

सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक का फूटा गुस्सा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अल्लू अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया और गुस्सा भी निकाला। 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकियों ने हमला किया। उन्होंने 28 पर्यटकों को मार दिया और कई घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली। इस हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने पहलगाम को घेर लिया और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.