उत्पाती युवक को पटक-पटककर पीटा, दो एएसआई निलंबित...

Updated on 16-09-2024 04:12 PM

कोरबा । दीपका थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान एक उत्पाती युवक की पिटाई करने वाले दो एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने यह कार्रवाई की। निलंबित एएसआई खगेश राठौर और जितेश सिंह को रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है। मामला 11 सितंबर को गेवरा स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

घटना का विवरण
गणेश उत्सव समिति द्वारा गेवरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एक युवक ने बाइक से स्टंट करते हुए उत्पात मचाया, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने दीपका थाना को सूचना दी, जिसके बाद एएसआई खगेश राठौर और जितेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को पकड़कर उसके बाल खींचे और सार्वजनिक स्थल पर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

एसपी की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचने और स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया। एसपी ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार की कार्रवाई विभागीय आचरण के प्रतिकूल है, जिसके कारण निलंबन का निर्णय लिया गया।

विवाद के अन्य पहलू
जिले में इस घटना को लेकर चर्चा यह भी है कि युवक द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान पर स्टंट करने और लड़कियों पर छींटाकशी करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि, युवक के पिता भाजपा के एक मंत्री से जुड़े होने की चर्चा भी जोरों पर है, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.