PM आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज:बजट को लेकर चर्चा हो सकती है, PM मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे

Updated on 18-07-2024 12:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सुबह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग पीएम आवास में होगी। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

मीटिंग में बजट के अलावा इन 5 मुद्दों पर बात हो सकती है …

1. अग्निवीर: 1 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि सरकार के लिए अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं। सरकार अग्निवीरों को न पेंशन देती है, न मुआवजा और न ही शहीद का दर्जा। राहुल के इस बयान के बाद से मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया। सरकार के सहयोगी दल JDU के प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी अग्निवीर पर बदलाव की मांग की है।

28 मार्च 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, सरकार ने 12 जुलाई 2024 को पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की भर्ती में 10 फीसदी सीटें आरक्षित करने का फैसला किया। वहीं, 17 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।

2. NEET-UG विवाद: देशभर के हजारों छात्र NEET UG परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। इन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा में गड़बड़ी और ग्रेस मार्क्स दिए जाने के खिलाफ शिकायत की है। पेपर लीक का भी मामला सामने आया है। NEET-UG पेपर लीक केस में CBI अब तक 12 गिरफ्तारियां कर चुकी है। 7 राज्यों की पुलिस ने 45 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है।

3. आतंकी हमले: 9 जून 2024 को जिस दिन नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उसी दिन जम्मू के रियासी जिले में आतंकियों ने हिंदू तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया 10 जुलाई को आतंकियों ने कठुआ में 22 गढ़वाल रेजिमेंट के काफिले पर हमला कर दिया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए।

पिछले एक महीने में जम्मू में लगातार 6 से 7 आतंकी हमले हुए। वहीं, 2021 के बाद से अकेले जम्मू में 22 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इन 3 साल में 47 जवान शहीद हुए और 23 नागरिकों की मौत हुई।

4. रेल हादसा: 17 जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 290 मौतें हो गईं और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए।

मई 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे ट्रैक्स पर ऑटोमेटिक रेल प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी 'कवच' लगाने की घोषणा की थी। रेलवे ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में देशभर में कम-से-कम 5000 KM रूट पर कवच लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जून 2024 तक भी सिर्फ 1500 KM ट्रैक पर ही लग पाया है। अगर रेलवे ट्रैक पर कवच लगा होता है तो बालासोर और सिलीगुड़ी में ये रेल हादसे न होते।

5. मणिपुर: राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

जनवरी 2024 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 8 जुलाई को मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल लगातार मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि PM मोदी मणिपुर के लोगों के आंसू पोछने नहीं गए। ये शर्म की बात है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.