केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने की राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ दलहन उत्पादन की समीक्षा

Updated on 21-06-2024 06:24 PM

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दलहन उत्पादन की नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आज समीक्षा की। उन्होंने राज्यों को निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिये कहा। समीक्षा बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मूंग उपार्जन के 25 प्रतिशत लक्ष्य सीमा को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने बैठक में शामिल मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, आंध्रप्रदेश, झारखंड और तेलंगाना के कृषि मंत्रियों व अधिकारियों को वर्ष 2024-25 के लिये दलहन उत्पादन के लिये निर्धारित किये गये लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिये समुचित आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मध्यप्रदेश के लिये वर्ष 2024-25 के लिये तूअर का लक्ष्य 4 लाख टन, मूंग 15.50 लाख, उड़द 9 लाख, मसूर 6.95 लाख, चना 37.50 लाख और अन्य दालों का 2.24 लाख टन सहित कुल 76.19 लाख टन दलहन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश में बीज के लिये 24 हजार क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बैठक में वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष में ग्रीष्मकालीन मूंग के कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत उपार्जन लक्ष्य सीमा को बढ़ाकर 40 प्रतिशत तक करने का अनुरोध किया। मंत्री श्री कंषाना ने ओला-पाला से बचाने के लिये जल्दी पकने वाली तूअर की हाइब्रिड किस्म तैयार कराने के लिये संबंधितों को निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, शिवपुरी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और हरदा जिलों में आदर्श दलहन गाँव विकसित किये जायेगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल भी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.