तीर्थ दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को मध्‍य प्रदेश के तीर्थों का भी कराया जाएगा भ्रमण

Updated on 16-07-2024 12:43 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करके अब इसमें मध्‍य प्रदेश के तीर्थ स्थलों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में योजना की समीक्षा के अवसर पर यह निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ऐसे स्थलों का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार करे। मध्‍य प्रदेश के स्थानों की यात्रा से जहां बुजुर्ग यात्रियों को अपने ही प्रदेश के प्रसिद्ध स्थान देखने और देव दर्शन का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगा। धार्मिक न्यास, धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी बैठक में वर्चुअल शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देव स्थलों को सुविधायुक्त बनाएं। राम राजा की नगरी ओरछा, शारदा माता के स्थान मैहर, बड़ा महादेव मंदिर, चौरागढ़ महादेव, जटा शंकर पचमढ़ी पर व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की।

वर्ष 2012 से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आठ लाख श्रद्धालुओं ने तीर्थ दर्शन किया है। इस वित्त वर्ष में वाराणसी, अयोध्या, रामेश्वरम, द्वारका, जगन्‍नाथपुरी, कामाख्या, शिर्डी, हरिद्वार, मथुरा-वृंदावन, बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की दीक्षा भूमि (नागपुर) और स्वर्ण मंदिर अमृतसर के लिए 35 ट्रेनों की व्यवस्था कराई जाएगी। वर्ष 2023-24 से वायुयान द्वारा तीर्थ यात्रा भी शुरू की गई है जिसका लाभ 790 तीर्थ यात्रियों को मिला है।

तीर्थ दर्शन की तरह युवाओं को भ्रमण कराने की भी योजना बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग को प्रदेश की पुरा-संपदा और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से परिचित करवाने के लिए अन्य विभाग भी पहल करें। ज्ञान-विज्ञान के केंद्रों, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, प्राकृतिक सुंदरता के स्थानों और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तक युवाओं को ले जाने से उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

जनजातीय विकास विभाग द्वारा प्रत्येक जिले से मेरिट एवं अन्य आधार पर विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें भ्रमण करवाएं। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में अनेक लोक गायक, संगीतकार और कलाकार निवास करते हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया जाए। वे मंचीय प्रस्तुति के लिए अपनी यात्रा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करें। इससे ऐसे स्थानों पर आने वाले देश- विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं तक उनकी कला पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.