कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को दी गई प्रशिक्षण

Updated on 31-10-2025 01:11 PM

गरियाबंद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  भगवान सिंह उइके के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  पंकज डाहिरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स  छन्नू लाल तारक,  गौतम कुर्रे एवं  हुलास साहू द्वारा तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण प्रोग्रामर  गिरीश चन्द्राकर द्वारा भी दिया गया। इसके पश्चात तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया, नाम जोड़ने, सुधार एवं विलोपन से संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र पात्र मतदाताओं तक पहुंचाएंगे और आवश्यक जानकारी संकलित करेंगे। इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना, आवश्यक सुधार करना तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित कर निर्वाचन सूची को और अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.