टॉमहॉक मिसाइलों पर यूक्रेन को झटका, डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को वाइट हाउस से लौटाया 'खाली हाथ'
Updated on
18-10-2025 02:19 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से वाइट हाउस में मिले यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की को टॉमहॉक मिसाइलों के मामले पर झटका लगा है। ट्रंप ने फिलहाल यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली नहीं देने की बात कही है। हालांकि कुछ समय पहले ट्रंप ने यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें देने की मंशा दिखाई थी। इससे जेलेंस्की खुश थे लेकिन वाइट हाउस की मुलाकात के बाद यूक्रेनी नेता इस मुद्दे पर खाली हाथ लौटे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देना अभी जल्दबाजी होगी। वाइट हाउस में जेलेंस्की की मेजबानी करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अमेरिका टॉमहॉक मिसाइलों के बारे में सोचे बिना ह युद्ध खत्म कर पाएगा। ट्रंप ने जल्दी ही रूस के साथ शांति स्थापित करने की उम्मीद जताई है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से वाइट हाउस में मिले यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की को टॉमहॉक मिसाइलों के मामले पर झटका लगा है। ट्रंप ने फिलहाल यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली नहीं देने की बात कही है। हालांकि कुछ समय पहले ट्रंप ने यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें देने की मंशा दिखाई थी। इससे जेलेंस्की खुश थे लेकिन वाइट हाउस की मुलाकात के बाद यूक्रेनी नेता इस मुद्दे पर खाली हाथ लौटे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देना अभी जल्दबाजी होगी। वाइट हाउस में जेलेंस्की की मेजबानी करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अमेरिका टॉमहॉक मिसाइलों के बारे में सोचे बिना ही युद्ध खत्म कर पाएगा। ट्रंप ने जल्दी ही रूस के साथ शांति स्थापित करने की उम्मीद जताई है।
यूक्रेन चाहता है टॉमहॉक मिसाइल
यूक्रेन कई हफ्तो से टॉमहॉक्स मिसाइलों के लिए वाशिंगटन से पैरवी कर रहा है। यूक्रेन का कहना है कि ये मिसाइलें रूस पर उसके साढ़े तीन साल के आक्रमण को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि यूक्रेन को टॉमहॉक देने की चर्चा सामने आने के बाद रूस ने कहा था कि इससे शांति वार्ता खतरे में पड़ सकती है। अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल की मारक क्षमता 1,600 किलोमीटर (1,000 मील) से ज्यादा है।
डोनाल्ड ट्रंप का कहना कि उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के जरिए युद्ध समाप्त करने का पूरा भरोसा है। अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति गुरुवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में बैठक पर सहमत हुए हैं। दोनों नेता अगस्त में अलास्का में मिल चुके हैं। हालांकि उस बैठक में कोई शांति समझौता नहीं हो सका था। डोनाल्ड ट्रंप ने अब कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं।
जेलेंस्की के साथ मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ शुक्रवार को वाइट हाउस में लंबी बैठक के बाद यूक्रेन एवं रूस से युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया है। ट्रंप ने जेलेंस्की और उनकी टीम की दो घंटे से अधिक की बातचीत के बाद कहा कि काफी खून-खराबा हो चुका है, संपत्ति की सीमाएं युद्ध और साहस से तय हो रही हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…