यूक्रेन बोला- सीजफायर न करने पर रूस पर कार्रवाई हो:पुतिन का संदेश- अमेरिका सीधे हमसे बात करे, फिर युद्धविराम संभव

Updated on 13-03-2025 12:35 PM

रूस ने अमेरिका के प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जब तक अमेरिका सीधे रूस से बात नहीं करेगा, तब तक कोई फैसला नहीं होगा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, हम यूक्रेन युद्ध पर सऊदी अरब में हुई बैठक का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं। रूस तभी किसी डील पर सहमत होगा, जब अमेरिका हमसे सीधे संपर्क करेगा।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस युद्धविराम नहीं करता तो उम्मीद है कि अमेरिका रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

जेलेंस्की बोले- यूक्रेन 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार

अमेरिका और यूक्रेन के बीच मंगलवार (11 मार्च) को सऊदी अरब में बैठक हुई थी। इसमें 30 दिन के सीजफायर पर सहमति बनी थी। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने करते हुए कहा...

QuoteImage

यह प्रस्ताव एक सकारात्मक कदम है। इसे स्वीकार करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह तैयार है। अब अमेरिका की जिम्मेदारी है कि वह रूस को इसके लिए राजी करे। जैसे ही मॉस्को सहमति देगा, युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। -वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेनी राष्ट्रपति

QuoteImage

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अब गेंद रूस के पाले में है। हम जल्द पुतिन से बात करेंगे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का अस्थाई युद्धविराम पर सख्त रवैया, 5 वजहें

  1. एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, रूस अभी मजबूत है और उसे लगता है कि अगर युद्धविराम हुआ तो यूक्रेन दोबारा संगठित हो जाएगा।
  2. पुतिन की रणनीति है कि युद्धविराम रूस की शर्तों पर होगा।
  3. सीजफायर से पहले रूस अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों में ढिलाई चाहता है। इनमें तेल और गैस प्रतिबंध शामिल है।
  4. रूस क्रीमिया के मसले को हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है। उसकी मांग है कि सीजफायर से पहले दुनिया क्रीमिया को रूस का हिस्सा माने।
  5. रूस चाहता है कि यूक्रेन के 20% एरिया ( डोनेस्क-लुहान्स्क) हमेशा के लिए उसके नियंत्रण में रहे।

अमेरिका-यूक्रेन वार्ता में अहम फैसले

  • युद्धविराम हवा और समुद्री क्षेत्र को छोड़कर पूरे युद्धक्षेत्र पर लागू होगा।
  • वादे के अनुसार अमेरिका रूस को युद्धविराम के लिए मनाने का प्रयास करेगा।
  • यूक्रेन को अमेरिका से सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने की सुविधा मिलेगी।
  • अमेरिका और यूक्रेन के बीच रेयर मिनरल्स डील को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमति बनी।

जेलेंस्की ने ट्रम्प से बहस पर अफसोस जताया था

4 मार्च को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रम्प के साथ पिछले हफ्ते उनकी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। जेलेंस्की ने इसे अफसोसजनक बताया और कहा कि यूक्रेन खनिज समझौते के लिए तैयार है।

जेलेंस्की का बयान ऐसे वक्त आया था, जब ट्रम्प ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐलान किया। इसमें ऐसी मदद जो अमेरिका से अभी तक यूक्रेन नहीं पहुंची थी, उसे भी रोक दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.