उद्धव ठाकरे का भाजपा-शिंदे को चैलेंज:कहा- हमें तोड़ने की कोशिश करोगे तो सिर फोड़ देंगे

Updated on 08-02-2025 02:34 PM

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के कुछ सदस्यों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हम आपको (शिवसेना और भाजपा) दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है। अगर आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे तो हम आपका सिर फोड़ देंगे।

ठाकरे ने कहा- अगर आप (एकनाथ शिंदे और भाजपा) मर्द की औलाद हैं तो ED, CBI, आयकर और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ आकर लड़ें। कहा गया कि UBT शिवसेना के 7 सांसद जा रहे हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि सरकारी यंत्रणा को दूर रखो और एक भी शिव सैनिक तोड़कर दिखाओ।

शिवसेना (UBT) में टूट की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव इन्होंने फरेब से जीता है। फर्जी वोटर बनाए गए, लाखों की संख्या में नए वोटर तैयार किए गए। इसकी जांच होनी चाहिए।

उद्धव बोले- BMC को लूटा जा रहा है 

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा- आज आर्थिक राजधानी मुंबई और महाराष्ट्र को मारने का काम किया जा रहा है। BMC को मारने का काम किया जा रहा है। BMC को लूटने का काम किया जा रहा है। BMC को विसर्जित करने का काम किया जा रहा है। कहते हैं बैंक में पैसा रखकर विकास नहीं होता तो क्या कॉन्ट्रैक्टर की जेब में पैसा डालकर विकास होता है। मैं तुम्हे BMC देने वाला नहीं हूं।

संजय राउत ने PM मोदी पर विवादित बयान दिया 

उद्धव ठाकरे के अलावा संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पूरा कपड़ा पहनकर प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया। कहा गया कि बुलेट प्रूफ पहने थे। कपड़ा पहनकर गंगा स्नान करके दिखा दिया कि यही हमारी हिंदू संस्कृति है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने कहा- लाखों नए वोटर बढ़ाकर इन्होंने महाराष्ट्र जीता है। ये अफजल खान की औलाद हैं और पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। हम इन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

शिंदे ने कहा था- पिक्चर अभी बाकी है

इससे पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन टाइगर के आरोपों को लेकर कहा था- शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता, उसके लिए शेर का कलेजा होना चाहिए। मेरे काम से प्रभावित होकर सभी पार्टियों के लोग मुझसे मिलते रहते हैं। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

शिंदे ने कहा था- मैं जब मुख्यमंत्री था, तब भी मेरे आवास वर्षा के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते थे। आज भी हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। भिवंडी, कल्याण और ठाणे जिलों से उद्धव गुट की शिवसेना (UBT) के कई पदाधिकारी आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं।

लोगों को शिवसेना पर भरोसा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग घर पर बैठे हैं, वे घर पर ही रहें। जब वे हारते हैं, तो वे EVM को दोष देते हैं। उन्हें 440 वॉल्ट का झटका महाराष्ट्र की जनता ने दिया है। उससे वो बाहर नहीं निकल पाए हैं। विधानसभा चुनाव में लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। लोगों ने उन्हें एक ही झटका मारा है, लेकिन झटका सॉलिड मारा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.