सेवा, संवेदना, सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण

Updated on 03-12-2025 05:50 PM
कवर्धा। 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई गति एवं दिशा दी। इन विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर किया। महिला, किसान,युवा, वरिष्ठजन हर व्यक्ति एवं वर्ग के लिए योजनाओं के संचालन से लेकर उनके हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विकास को नई गति दी, भावना दीदी की गारंटी उन्होंने जनता की सेवा, सुविधा, सम्मान और सुगमता के लिए किये अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा है जिससे आज वहां स्वास्थ्य,शिक्षा, सशक्तिकरण, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से एक नए विकसित पंडरिया का निर्माण हो रहा है।

2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण के अवसर पर मुझे अपनी सेवा एवं पंडरिया विधानसभा के विकास का सौभाग्य प्रदान करने के लिए मैं विधानसभा के मेरे परिवारजनों एवं अपने जनादेश से प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। मैं केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और उन सभी हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार जो दिन-रात मेरे साथ इस सफ़र में कदम से कदम मिलकर पूरे समर्पण भाव से कार्य किया। विगत दो वर्षों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास के नए अध्याय लिखे हैं। मोदी की गारंटी में किये गए वादों को पूरा करते हुए जन-जन के चेहरों पर मुस्कान एवं घर में सुख-समृद्धि का प्रवाह किया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु. की आर्थिक सहयता, 3100 रु. में किसानों से धान खरीदी, दो वर्ष का बकाया बोनस, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र अभूतपूर्व कार्य, विकास व अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का अतुलनीय कार्य हुआ है। 2 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या चरम पर थी और नक्सल का गढ़ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब प्रदेश में लाला आतंक समाप्ति की ओर है और नक्सल ग्रस्त इलाकों में विकास व सुशासन का सूर्योदय हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा भी विगत 2 वर्षों में विकास के एक नए अध्याय से जुड़ा है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुई, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य आज तीव्र गति से आगे बढ़ रहें हैं, नगर से लेकर गाँव-गाँव तक समृद्धि और खुशहाली पक्के सड़कों के माध्यम से पहुँच रही है। 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति से आज गाँव-गाँव,घर-घर तक पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सौन्दर्यीकरण, तालाबों का उन्नयन, चौक-चौराहों का उन्नयन, खेल मैदान एवं उद्यान, पुल-पुलिया का निर्माण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़कें, बिजली एवं पेयजल की आपूर्ति स्कूलों उन्नयन, नाली निर्माण , महाविद्यालय की स्थापना, इंदौरी एवं पांडा तराई नगर पंचायत के विकास हेतु स्वीकृति और जनता की सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।
भावना दीदी की गारंटी में हमने पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के संचालन से लगभग 40000 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिला है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में 250 से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग मिल रही है। रणवीरपुर एवं पांडातराई में उप तहसील कार्यालय की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्रों व नगरों में सड़कों के निर्माण, जल एवं बिजली आपूर्ति, अधोसंरचना निर्माण, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है जिसमें कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ प्रगति पर हैं। हमारे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी पीएम जनमन योजना के तहत 3342 आवास को स्वीकृति दी गई है। पंडरिया विधानसभा के भी 14088 आवासों को स्वीकृति मिली। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक निधि के तहत सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय,सीसी रोड, जैसे अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा में पूरे हो रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण हेतु पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों को डामरीकृत करने हेतु 58 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा को दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.