राजस्थान से आकर भोपाल की पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Updated on 01-08-2024 12:38 PM
भोपाल। राजस्थान से आकर भोपाल शहर की पॉश कॉलोनियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित स्टेशन पर रुकने का ठिकाना बनाते थे और फिर कॉलोनियों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एक बार फिर वे शहर की मिनाल रेसीडेंसी के एक घर में चोरी करने की फिराक में थे, तभी शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया है। आरोपितों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।बीती चार एवं पांच जुलाई को मिनाल के तीन सूने मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कॉलोनी पर पहरा बनाकर रखा था। एक बार फिर आरोपित एक सूने मकान को निशाना बनाने की फिराक में थे। वे घर के बाहर तांकाझांकी कर रहे थे और चोरी का षड्यंत्र रच रहे थे, तभी शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सारा सच उगल दिया। साथ ही पुरानी चोरियों का भी राज खोला।
आरोपितों में 26 वर्षीय रामनिवास बागड़ी पिता रायमल बागड़ी राजस्थान में काकड़ी जिले के ग्राम कुसायता का रहने वाला है। वहीं 23 वर्ष का दुर्गालाल काकड़ी जिले के ही ग्राम लच्छीपुरा में रहता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 20-25 दिन पूर्व राजस्थान से भोपाल आए थे। साथ ही रेल्वे स्टेशन पर रुकने की व्यवस्था की थी। हमने ऑटो वाले से शहर की पॉश कॉलोनी में छोड़ने का बोला था, जिस पर उसने हमें मिनाल रेसीडेंसी कॉलोनी पहुंचा दिया था।
साथ ही उन्होंने बताया कि करीबन एक वर्ष पूर्व चेतक ब्रिज के पास गोविन्दपुरा में एक सूने मकान में भी चोरी की थी। आरोपितों ने पूछताछ में दिल्ली, हरियाणा और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में चोरी की वारदात करना भी बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.