वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के दो सबसे बड़े मैच विनर, बड़ा पिक्चर देख रही है बीसीसीआई
Updated on
20-11-2025 12:53 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके खत्म होने के बाद वनडे मैचों की शुरुआत होगी। 30 नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला होगा। इसके बाद 3 और 6 दिसंबर को भी वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे। हालांकि टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या इस सीरीज से दूर रहेंगे।
टी20 पर रहेगा हार्दिक का फोकस
हार्दिक पंड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। वह अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, वह फिलहाल सिर्फ टी20 फॉर्मेट पर ध्यान देंगे। यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने और उन्हें बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार रखने की रणनीति का हिस्सा है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी। इसके बाद ही वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल पाएंगे।
सूत्र ने बताया, 'हार्दिक अपनी जांघ की चोट से अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिटर्न टू प्ले फॉलो रूटीन कर रहे हैं। फिलहाल जांघ की चोट से उबरने के बाद उन्हें अपना वर्कलोड बढ़ाना होगा। सीधे 50 ओवर का मैच खेलना जोखिम भरा होगा। टी20 वर्ल्ड कप तक बीसीसीआई मेडिकल टीम और हार्दिक टी20 पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'
जसप्रीत बुमराह भी वनडे से दूर रहेंगे
इसी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण नहीं माने जा रहे हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…