अक्षय कुमार की 2 आदत, जो 25 साल में टस से मस नहीं हुई, तब्बू ने खुलासा कर कहा- वो जो है, वो अब भी वही है

Updated on 18-11-2025 02:32 PM
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट रहने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। हर कोई ये बात जानते है कि वो सुबह चार बजे उठते हैं और बी-टाउन की किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होते हैं, क्योंकि वे पार्टियां देर रात से ही शुरू होती हैं और तब तक अक्षय अपनी आधी नींद पूरी कर लेते हैं। वो अपने फैंस को भी यही सलाह देते हैं कि रात में 7 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। या खाना कम खाना चाहिए। उन्हें अक्सर हेल्थ को लेकर कहते हुए सुना गया है। अब उनके साथ काम कर चुकीं तब्बू ने भी उनके रूटीन को लेकर खुलासा किया है।

अक्षय कुमार के साथ 25 साल पहले साथ काम करने वाली तब्बू ने बताया कि उनका ये रूटीन लगभग तीन दशक से नहीं बदला है। तब्बू और अक्षय कुमार 'तू चोर मैं सिपाही' में फिल्म में काम किया था, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो साथ में बतौर हीरो-हीरोइन नजर नहीं आए। साल 2000 की क्लासिक 'हेरा फेरी' में अक्षय और तब्बू थे, पर उनकी जोड़ी सुनील शेट्टी के साथ बनी थी।

'भूत बंगला' में साथ करने वाले हैं काम

अब फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपनी हॉरर मूवी 'भूत बंगला' में दोनों को फिर से साथ ला रहे हैं। इतने सालों बाद अक्षय के साथ काम करने के बारे में तब्बू ने कहा, 'उनका ह्यूमर और एनर्जी पहले जैसा ही है।'

'जल्दी काम खत्म करके घर चला जाता है'

तब्बू ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, 'वो अब भी सुबह 4 बजे उठता है। जल्दी काम खत्म करता है और घर चला जाता है, जो हम बाकी लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है। वह हमेशा कहता है, 'जल्दी सोना चाहिए' और सबको याद दिलाता है कि वह पार्टियों में नहीं जाता। उसका वह हिस्सा बिल्कुल नहीं बदला है। बेशक, हम सब अब बड़े हो गए हैं, लेकिन वह जो है, वह अब भी वही है।'

दिन में सिर्फ 8 घंटे काम करते हैं अक्षय

अक्षय ने एक बार Galatta से बात करते हुए कहा था, 'मैं दिन में 8 घंटे काम करता हूं। मुझे पर्सनली लगता है कि आप कैमरे के सामने होते हैं और ये आपके हर रोम-रोम और हर भावना को कैद कर लेता है। 8 घंटे के बाद शरीर थक जाता है। कुल 24 घंटे होते हैं। 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। मैं बहुत अनुशासित जीवन जीता हूं। आपके शरीर को 8 घंटे नींद की जरूरत होती है। आपको खाने के लिए दो घंटे चाहिए होते हैं। आपको कसरत करने के लिए दो घंटे चाहिए होते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए कुछ घंटे चाहिए होते हैं। तो असल में कितना समय बचता है? एक बार जब मैं सेट पर होता हूं, तो मैं तब तक वहीं रहना चाहता हूं जब तक निर्देशक पैक अप करने को न कहे, जब तक कि मैं वॉशरूम नहीं जाना चाहता।'

सुबह 4 बजे जग जाते हैं अक्षय

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा दिन सुबह 4 से 4.30 बजे शुरू होता है। मैं रात 9 बजे से 9.30 बजे तक जल्दी सो जाता हूं। सुबह के वो दो घंटे ही मेरे लिए खाली समय होते हैं, क्योंकि उस समय मेरी बीवी और बच्चे सो रहे होते हैं। हर आदमी को 2-3 घंटे चाहिए होते हैं। मैं आप सभी से कहूंगा कि 2-3 घंटे ऐसे निकालें जब आप खुद के साथ अकेले हों। वो सबसे अच्छा समय होता है जब कोई आपको परेशान नहीं कर रहा होता। आपको उस समय एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती। आप बस बैठ सकते हैं, सोच सकते हैं, बस देख सकते हैं। फोन तो बिल्कुल नहीं, इंस्टाग्राम नहीं। फिर मैं 1-1.30 घंटे के लिए अपना वर्कआउट शुरू करता हूं।'

तब्बू और अक्षय सालों से नहीं मिले

तब्बू ने 'हेरा फेरी' के बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि क्या उम्मीद करनी है। हेरा फेरी के बाद मैंने अक्षय के साथ काम नहीं किया था और हम इतने सालों में ज्यादा मिले भी नहीं थे। मैं प्रियन के संपर्क में रही थी, इसलिए मुझे पता था कि वह बिल्कुल वैसा ही इंसान होगा।वो वन टेक निर्देशक हैं, जो अपनी हर भावना के बारे में मुखरता से बात करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.