कोतवाली में भिड़े दो एएसआइ ने एक- दूसरे पर जमकर बरसाए बेल्ट-मुक्के

Updated on 08-11-2024 01:40 PM

कोरबा। आम लोगों की सुरक्षा की जवाबदारी पुलिसकर्मियों की होती है। आपस में विवाद हो जाए तो पुलिस को सूचना दी जाती है। लेकिन कोरबा में पुलिस के दो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) आपस में भिड़ गए और बेल्ट से एक दूसरे की जम कर पिटाई कर दिए। इस घटना में एक अधिकारी के हाथ में गंभीर चोटें आई है। वहीं दूसरे के दांत में चोट लगी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।

यह घटना कोतवाली में बुधवार को शाम सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि यहां पदस्थ एएसआइ अजय सिंह ठाकुर व एएसआइ अश्वनी वर्मा के बीच वर्चस्व को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। गांजा जब्ती के एक पुराने प्रकरण में अजय ने सीतामणी निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया था। उसे देखते ही अश्वनी भड़क उठा और थाना में ही उसे कहने लगा कि मैने मना किया था, इसके बाद भी तूम यहां आ गए। इस पर अजय ने आपत्ति की और दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई।

 बात इतनी बढ़ गई कि एक- दूसरे को बेल्ट से पीटने लगे। इस बीच वहां मौजूद आरक्षक नितेश मिश्रा भी अश्वनी का पक्ष लेते हुए विवाद में कूद पड़ा। थाना में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद भी तीनों आपस में काफी देर तक मारपीट करते रहे।

जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और तीनों पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस घटना से अवगत कराया। एसपी से निर्देशन पर थाना में हंगामा करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में रात को ही मुलाहजा कराया गया।

साथ ही तत्काल प्रभाव से दोनों एएसआइ को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। नितेश पहले से ही पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट मुहर्रिर की ड्यूटी कर रहा। इस घटना की प्राथमिक जांच के लिए रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा को सौंपा गया है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआइआर की कार्रवाई भी की जा सकती है। अनुशासन के लिए पुलिस विभाग को आदर्श माना जाता है, ऐसे में इस घटना से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।

लगातार बिगड़ती जा रही कोतवाली की व्यवस्था

इस बात से व्यापारी नाराज थे। चक्काजाम करने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। जिम्मेदार अफसरों की लुंजपूंज रवैय्या की वजह से अब कोतवाली की व्यवस्था ही पूरी तरह चरमरा गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.