'विश्वात्मा' के दो एक्‍टर्स केन्‍या में आधी रात को हो गए थे गिरफ्तार, डायरेक्‍टर का खुलासा- वो गोली मार सकते थे

Updated on 17-11-2025 02:23 PM
साल 1992 में रिलीज 'विश्‍वात्‍मा' बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्‍म बनकर उभरी थी। राजीव राय के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में ऐसी स्‍टारकास्‍ट थी, जिसे पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए ही दर्शकों की लाइन लग गई थी। सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, सोनम, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद और अमरीश पुरी। साल 1989 में 'त्र‍िदेव' के सुपरहिट होने के बाद राजीव राय की यह दूसरी ऐसी एक्‍शन-थ्र‍िलर थी, जिसकी चर्चा हर जुबान पर थी। इसी फिल्‍म से दिव्‍या भारती ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था और उन पर फिल्‍माया गाना 'सात समंदर पार' किस हद तक ब्‍लॉकबस्‍टर बना, यह आज भी बताने की जरूरत नहीं है। इस फिल्‍म की शूटिंग बड़े पैमाने पर केन्‍या में हुई थी। अब फिल्‍म की रिलीज के 33 साल बाद राजीव राय ने खुलासा किया है कि केन्‍या में फिल्‍म के दो बड़े एक्‍टर्स को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो भी आधी रात को।

'मोहरा' और 'गुप्‍त' बना चुके डायरेक्‍टर राजीव राय का खुलासा

हिंदी सिनेमा को 'मोहरा' और 'गुप्‍त' जैसी बेजोड़ थ्र‍िलर देने वाले राजीव राय ने एक हालिया इंटरव्‍यू में यह खुलासा किया है। बताया कि केन्‍या के नैरोबी और मोम्बासा में उन्‍होंने 'व‍िश्‍वात्मा' के कई सीन्‍स फिल्माए थे। लेकिन यह शूटिंग आसानी से पूरी नहीं हो पाई थी। खासकर, तब जब वहां देर रात फिल्‍म के दो बड़े एक्‍टर्स को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, डायरेक्‍टर ने दोनों कलाकारों के नाम नहीं बताए हैं।

इसलिए केन्‍या में हुई थी 'व‍िश्‍वात्‍मा' की शूटिंग

'द फ्राइडे टॉकीज' से बातचीत में राजीव राय से केन्‍या में खास तौर पर शूटिंग करने की वजह को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्‍होंने कहा, 'इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग करने के पीछे कोई खास वजह नहीं थी। लेकिन कहानी में कहा गया है कि विलेन भाग जाता है, फिर यह दिलचस्प है कि वह विदेश चला जाता है। मेरे लिए शूटिंग के लिए अफ्रीका एक सस्ता देश था। इसके अलावा, वहां एक्शन का तड़का भी है। मेरे वहां कुछ संपर्क भी थे। मैंने उनके साथ कुछ कोलेबरेशन किए और मुझे उनका बहुत सपोर्ट मिला।'

नैरोबी में रात को बाहर नहीं घूमने का सख्‍त नियम

राजीव राय ने किसी का नाम लिए बिना बताया कि नैरोबी में अगर आप बाहर निकलते हैं तो इसके कुछ खास नियम हैं। इसी दौरान उन्‍होंने खुलासा किया कि 'विश्वात्मा' के दो एक्‍टर्स को वहां नियमों के उल्लंघन की वजह से ह‍िरासत में ले लिया गया था। उन्होंने बताया, 'आप नैरोबी में रात में नहीं घूम सकते। खास तौर पर आपको वहां अपने साथ डॉलर ले जाने की इजाजत नहीं थी, एक भी पैसा नहीं। तो, हम एक विदेशी धरती पर थे, एक्‍टर्स के पास खरीदारी के लिए कुछ 10-15 डॉलर थे। न‍ियम के हिसाब से अगर आप वहां पकड़े गए, तो वे आपको गोली मार सकते थे। वह एक सख्त नियम वाला देश था।'

रात 2 बजे घूम रहे थे 'व‍िश्‍वात्‍मा' के दो एक्‍टर्स

डायरेक्‍टर ने आगे कहा, 'हमारी टीम से ऐसे ही, दो एक्‍टर्स रात के 2 बजे घूम रहे थे और उन्हें बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा सीन कुछ ऐसा था - एक विदेशी देश, हर जगह सेना, किसी को गोली मार देना आम बात थी। हम सब परेशान हो गए।' उन्‍होंने बताया कि वहां उनके करीबी लोगों ने मदद की और 'विश्वात्मा' के दोनों सितारों को जेल से बाहर निकाला। उन्हें रात में घूमने से मना किया गया था।

लोकल कनेक्‍शन की मदद से जेल से छुड़ाया

राजीव राय बोले, 'मेरे को-प्रोड्यूसर्स के वहां कई संपर्क थे। वे वहां के सम्मानित नागरिक थे और लोकल लेवल पर उनके राजनीतिक मित्र थे। उन्होंने ही मदद की और दोनों सितारों को जेल से बाहर निकाला। फिर हमें कड़ी ह‍िदायत मिली कि हम कहीं बाहर न निकलें। यहां तक कि सड़कों पर टहलने के लिए भी न निकलें। यह एक तरह का सैन्य शासन था। हर देश का अपना राजनीतिक कानून और संस्कृति होती है, आपको वहां रहते हुए उसका पालन करना ही होगा।'

दिव्‍या भारती के लिए वरदान साबित हुई 'विश्‍वात्‍मा'

'व‍िश्‍वात्‍मा' साल 1992 में एक बड़ी कर्मश‍ियल हिट साबित हुई थी। इसने उस दौर में बॉक्‍स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। फिल्‍म की कहानी, स्‍क्रीनप्‍ले और एक्शन सीन्‍स की खूब तारीफ हुई। इसके गानों ने भी धूम मचा दी। यह दिव्या भारती के लिए बॉलीवुड में एक बड़ा लॉन्चपैड साबित हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.