ट्रम्प की हमास को चेतावनी-बंधक रिहा करो, वर्ना मारे जाओगे:जिन लोगों की हत्या की, उनके शव सौंपें, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा

Updated on 06-03-2025 02:49 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हमास को चेतावनी दी है कि सभी बंधकों को अभी रिहा करें, बाद में नहीं। जिन लोगों की आपने हत्या की है, उनके शवों को तुरंत लौटाएं, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा। केवल बीमार और विकृत लोग ही शवों को रखते हैं। आप बीमार और विकृत हैं।

व्हाइट हाउस ने बुधवार देर रात कहा कि गाजा बंधकों के मुद्दे पर अमेरिका और हमास के बीच कतर की राजधानी दोहा में सीधी बातचीत हुई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा था कि चर्चा से पहले इजराइल से भी बात की गई थी।

इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस वार्ता की जानकारी दी। इजराइली अधिकारियों का कहना है कि गाजा में अभी भी करीब 24 जीवित बंधक हैं। इनमें एक अमेरिकी नागरिक एडन अलेक्जेंडर भी शामिल हैं। इनके अलावा कम से कम 35 अन्य लोगों भी शामिल हैं।

28 साल बार अमेरिका-हमास में डायरेक्ट बातचीत

BBC के मुताबिक इस चर्चा की खबर सबसे पहले मीडिया हाउस एक्सियोस ने दी थी। इसमें कहा गया कि दोनों पक्ष अमेरिकी बंधकों की रिहाई के साथ-साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक व्यापक समझौते पर चर्चा कर रहे थे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि बंधकों के लिए विशेष दूत एडम बोहलर का काम अमेरिकी लोगों के लिए सही काम करने का एक अच्छा प्रयास था। 1997 में अमेरिका ने हमास को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। 28 साल बाद यह पहली बार है कि अमेरिका और हमास के बीच डायरेक्ट बातचीत हुई है।

हमास ने लौटाए थे 4 इजराइली बंधकों के शव

गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने 27 फरवरी की सुबह 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए थे। उसने ये शव को रेडक्रॉस को सौंपे थे। इसके बदले में इजराइल 600 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर रहा है, इनमें से 97 रिहा किए जा चुके हैं।

हमास ने जिन बंधकों के शव लौटाए हैं, उनके नाम त्साची इदान (49), श्लोमो मंत्जुर (85), इत्जाक एल्गारात (68) और ओहद याहलोमी (49) हैं। इजराइल-हमास के बीच 19 जनवरी से लागू हुए सीजफायर के पहले फेज में बंधकों की आखिरी रिहाई थी।

दरअसल, हमास-इजराइल के बीच सीजफायर का पहला फेज का 1 मार्च को खत्म हुआ। पहले फेज में हमास ने 33 बंधक छोड़े, इनमें 8 शव थे। वहीं, इजराइल 2 हजार से फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर रहा है। लेकिन, दोनों के बीच सीजफायर के दूसरे फेज पर अभी तक बातचीत शुरू नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.