ट्रम्प की सजा का ऐलान आज, पोर्न-स्टार केस में दोषी:पैसे देकर चुप कराने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने 34 मामलों में दोषी पाया था

Updated on 11-07-2024 05:17 PM

पोर्न स्टार केस में दोषी पाए डोनाल्ड ट्रम्प को आज सजा सुनाई जाएगी। 30 मई को कोर्ट ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के मामले में ट्रम्प को दोषी पाया गया था।

न्यूयॉर्क में लगभग 6 हफ्तों तक चली सुनवाई में पूर्व राष्ट्रपति को 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया था। यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है।

इसके खुलासे के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया।

ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं?
ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं।
11 चार्ज चेक साइन करने से जुड़े हैं। अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं और बाकी बचे 12 चार्ज रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हैं।

ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें।

आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।

आरोपों से जुड़े दस्तावेज में कहा गया है कि ट्रम्प ने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड में गलत जानकारी दी, जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें और उन्हें चुनाव में फायदा हो।

5 अप्रैल 2023 को ट्रम्प पर मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए थे।

सजा मिलने में देरी भी हो सकती है
ये देखना होगा कि ट्रम्प को सजा के तौर पर जेल होगी या फिर उन्हें जुर्माना भरवा कर छोड़ दिया जाएगा। हालांकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प को सजा मिलने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है। दरअसल इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया था।

कोर्ट ने कहा था कि ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए लिए गए आधिकारिक फैसलों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। हालांकि क्या आधिकारिक है और क्या नहीं इसे तय करने के लिए सर्वोच्च अदालत ने मामले को निचली अदालत में भेज दिया था।

ऐसे में 11 जुलाई को मिलने वाली सजा को लेकर ट्रम्प के वकीलों ने न्यायाधीश से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक अब पूर्व राष्ट्रपति की सजा रद्द कर दी जाए। अब न्यायाधीश मर्चेन को तय करना है कि ट्रम्प की सजा को रद्द किया जाए या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.