ट्रम्प के रक्षा मंत्री सीनेट के सामने पेश हुए:कहा- वामपंथी मीडिया बदनाम कर रही, महिलाओं का सम्मान करता हूं

Updated on 15-01-2025 02:29 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीट हेगसेथ को रक्षा मंत्री के पद के लिए चुना है। वे मंगलवार को सीनेट समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान हेगसेथ ने कहा कि वे भले ही एक 'आदर्श इंसान' नहीं हैं, लेकिन उन पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं और वामपंथी मीडिया उन्हें बदनाम कर रही है।

हेगसेथ ने कहा कि ट्रम्प को नुकसान पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है। यह शुरू से ही साफ दिख रहा है। हेगसेथ ने यह भी कहा कि जंग का अनुभव उन्हें रक्षा मंत्री के पद के काबिल बनाता है। हेगसेथ ने शराब समिति के सामने शराब छोड़ने का वादा नहीं किया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि रक्षा मंत्री बनने के बाद वे शराब पीना छोड़ देंगे।

पीट हेगसेथ पहले एक सैनिक थे। उन्होंने अफगानिस्तान और ईराक में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके बाद वे फॉक्स न्यूज पर टीवी शो होस्ट बन गए। उनपर शराबी होने, पत्नियों को धोखा देने के आरोप हैं।

हेगसेथ ने महिलाओं को लेकर भी कई विवादित बयान दिए। इस वजह से ऐसा कहा जा रहा है कि वे रक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं।

रक्षा मंत्री बनने के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी 

अमेरिकी संविधान के मुताबिक मंत्रिमंडल के लिए नामांकित व्यक्ति को सीनेट से मंजूरी लेना जरूरी है। इसके लिए उसे सीनेट से जुड़ी समिति में पेश होना पड़ता है और उनके सवालों के जवाब देने होते हैं। समिति की मंजूरी के बाद सीनेट बहुमत से उसे पद के लिए योग्य करार देती है।

सीनेटरों को यदि लगा कि हेगसेथ इस पद के लायक नहीं हैं तो उन्हें सीनेट की मंजूरी नहीं मिल पाएगी। इसके बाद ट्रम्प को अपना फैसला बदलना पड़ेगा और रक्षा मंत्री पद के लिए किसी और शख्स का नामांकन भेजना पड़ेगा।

अपने विवादित बयानों से पलटे पीट हेगसेथ

हेगसेथ ने पहले बयान दिया था कि महिलाओं को जंग के मैदान में नहीं होना चाहिए। मंगलवार को जब उन्हें यह बयान याद दिलाया गया तो उन्होंने इससे असहमति जताई। उन्होंने कहा कि जंग में उन्होंने जिन काबिल लोगों के साथ काम किया, उनमें कई महिलाएं भी थीं।

यौन उत्पीड़न से जुड़े सवाल को लेकर हेगसेथ ने कहा कि उन पर 2017 में झूठा आरोप लगा था। इसकी पूरी जांच की गई और उन्हें पूरी तरह से निर्दोष पाया गया।

बैठक में हेगसेथ से कहा गया कि उन पर आरोप है कि वे काम के दौरान शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। हेगसेथ ने कहा कि ये रिपोर्ट झूठी हैं। इस पर उनसे पूछा गया कि क्या रक्षा मंत्री बनने के बाद वे कभी काम के दौरान शराब पीते हैं तो इस्तीफा देंगे? इस पर हेगसेथ ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

ग्रीनलैंड से जुड़े सवाल पर कहा- जवाब नहीं दूंगा

हेगसेथ से पूछा गया कि क्या वे गाजा जंग में इजराइल का समर्थन करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वे हमास से जुड़े हर शख्स को मारने का समर्थन करते हैं। हेगसेथ से ग्रीनलैंड पर कब्जा करने से जुड़े सवाल भी पूछे गए। उनसे पूछा गया कि क्या ट्रम्प के आदेश पर वे ग्रीनलैंड पर कब्जा करेंगे? हेगसेथ ने कहा कि वे ऐसे मंचों पर इस सवाल का कभी जवाब नहीं देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.