खनिज के बदले यूक्रेन की जंग में मदद करेंगे ट्रम्प:कहा- इसे लेकर समझौते को तैयार, यूक्रेन के पास बढ़िया खनिज

Updated on 04-02-2025 12:53 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को जंग में मदद जारी रखने के बदले रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा संसाधन) को लेकर एक समझौता करने की बात कही। AP न्यूज के मुताबिक सोमवार को ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है।

ट्रम्प ने कहा- हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं कि जिसके तहत वो अपने रेयर अर्थ मटेरियल और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की सुरक्षा करेगा।

ट्रम्प ने बताया कि कि उन्हें यूक्रेनी सरकार से यह मैसेज मिला है कि वे अमेरिका को आधुनिक तकनीकी अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर एक समझौता करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा कि मैं रेयर अर्थ मटेरियल की सुरक्षा चाहता हूं। हम सैकड़ों अरब डॉलर लगा रहे हैं। उनके पास बहुत बढ़िया रेयर अर्थ मटेरियल है।

इलेक्ट्रॉनिक्स से IT तक में रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल

यह 17 एलिमेंट्स का एक ग्रुप है, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर मिलिट्री इक्विपमेंट तक में इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग आईटी इंडस्ट्रीज, सौर ऊर्जा, केमिकल इंडस्ट्रीज के अलावा आधुनिक तकनीक ऑयल रिफाइनरी में केटेलिस्ट समेत कई इंडस्ट्रीज में उपयोग होता है।

ट्रम्प ने कहा- बेतुके जंग को खत्म करने जा रहे हैं

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि जिन्होंने पहले कहा था कि वे यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने के लिए चर्चा जारी है। हम जल्द ही जंग खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा- हमने रूस और यूक्रेन के मामले में काफी प्रगति की है। हम देखेंगे कि क्या होता है। हम उस बेतुके जंग को रोकने जा रहे हैं।

जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को करीब 63 अरब डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) की मदद दे चुका है। ट्रम्प अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।

जेलेंस्की बोले हमें शामिल किए बिना कोई भी वार्ता स्वीकार नहीं

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि जब उनके देश को शामिल किया बिना अमेरिका और रूस के बिना कोई भी वार्ता स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके (ट्रम्प और पुतिन) अपने संबंध हो सकते हैं, लेकिन हमारे बिना यूक्रेन के बारे में बात करना सभी के लिए खतरनाक है।

जेलेंस्की ने कहा हमारी टीम ट्रम्प सरकार के संपर्क में हैं। जल्द ही हमारी आमने सामने की बैठक होगी। हमें इस पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है।

मस्क मेरी मंजूरी के बिना कुछ नहीं करेंगे

डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव जीतने के बाद से उनसे अरबपति सहयोगी इलॉन मस्क लगातार चर्चा में बने हुए हैं। विपक्षी पार्टी का आरोप है कि राष्ट्रपति भले ही ट्रम्प बने हैं लेकर असली ताकत मस्क के हाथों में गई है। इसे लेकर ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि मस्क हमारी मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं कर सकते और न ही करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.