ट्रम्प ने हमास को धमकी दी:कहा- 20 जनवरी तक बंधकों को रिहा करो, नहीं तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

Updated on 03-12-2024 04:44 PM

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हमास को धमकी दी है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक उन्होंने इजराइल के बंधकों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा है। ट्रम्प ने कहा कि अगर बंधकों को 20 जनवरी तक रिहा नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ट्रम्प का यह बयान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा से मुलाकात के बाद आया है। सारा ने रविवार को फ्लोरिडा के ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स में ट्रम्प से मुलाकात की थी। दोनों ने साथ डिनर भी किया था। इस दौरान सारा ने ट्रम्प से गाजा जंग और बंधकों की रिहाई को लेकर बात की थी। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1208 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हमास ने इजराइल के 251 नागरिकों को बंधक बना लिया था। इनमें से कुछ बंधकों की मौत हो चुकी है। 97 बंधक अभी भी हमास के पास हैं। इजराइली आर्मी के मुताबिक इनमें से भी 35 बंधकों की मौत हो गई है।

इस हफ्ते पेरिस जाएंगे ट्रम्प

ट्रम्प इस हफ्ते के अंत में पेरिस जाने की योजना बना रहे हैं। वहां वे 7 दिसंबर को नोट्रेडैम कैथेड्रल चर्च के पुनः उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेगे। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यह ट्रम्प की पहली विदेश यात्रा होगी। फ्रांस सरकार ने ट्रम्प को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प की टीम इस यात्रा को लेकर फ्रांसीसी अधिकारियों से कई दिनों से बात कर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक न्योता मिलते ही ट्रम्प तुरंत फ्रांस जाने के लिए तैयार हो गए। ट्रम्प को नोट्रेडैम कैथेड्रल से काफी लगाव है। अप्रैल, 2019 में जब यहां आग लगी थी तो ट्रम्प ने इस पर दुख जताया था। इस समारोह में 50 राष्ट्राध्यक्षों के आने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.