ट्रंप को नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, पाकिस्तानी मुल्ला मुनीर के मुंह पर बड़ा तमाचा, भारत ने सीजफायर पर खोल दी थी पोल
Updated on
10-10-2025 04:44 PM
इस्लामाबाद: डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 इस बार वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। इस खबर से दो लोग जो सबसे ज्यादा दुखी होंगे, उनमें एक खुद डोनाल्ड ट्रंप होंगे और दूसरा पाकिस्तान का आर्मी चीफ मुल्ला असीम मुनीर होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के गुलाम इस पाकिस्तान जनरल ने उन्हें नोबेल पुरस्कार दिलवाने के लिए जमकर झूठ बोला और दावा कर दिया कि ट्रंप ने ही भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में युद्धविराम करवाया था, जिसकी अब पोल खुल गई है।
नोबेल पुरस्कार कमेटी ने पाकिस्तान की इस दलील को खारिज कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करवाई थी। दरअसल, पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर दुनिया को चौंका दिया था। इस नॉमिनेशन के पीछे पाकिस्तान ने तर्क दिया था कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष को ट्रंप ने रूकवाने का काम किया। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद दर्जनों बार दावा किया कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया है।
नोबेल समिति का फैसला और पाकिस्तान की किरकिरी आज जैसे ही नोबेल समिति ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरीना माचाडो को देने की घोषणा की तो पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया। क्योंकि अगर ट्रंप को नोबेल मिल जाता तो आज से वो जीवन भर हल्ला मचाता रहता कि उसने ही अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार दिलवाया है। इसके अलावा वो इसके जरिए ये साबित करने की कोशिश करता कि ट्रंप ने ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया है। यानि अब पाकिस्तान की नौटंकी पर ताला लग गया है। वो अब हो-हल्ला नहीं मचाएगा
ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार ना मिलना नोबेल पुरस्कार की गरिमा की भी रक्षा है। अगर ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलता तो ये एक ऐसे ट्रेंड को जन्म देता, जहां ताकतवर नेता धमकाकर नोबेल हासिल करते और इस पुरस्कार की सारी गरिमा, प्रतिष्ठा हमेशा के लिए खत्म हो जाती। इसीलिए ट्रंप को नोबेल नहीं मिलना पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक तमाचा है और भविष्य में ऐसे नेताओं को रोकेगा, जो गुलामों की तरह, आर्थिक और राजनीतिक लाभ के लिए ताकतवर नेताओं को मक्खन लगाने की कोशिश करेगा और नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेगा।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…