कर्नाटक में ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा:10 की मौत, 15 घायल, किसान फल-सब्जियां बेचने जा रहे थे मेला

Updated on 22-01-2025 12:59 PM

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा में बुधवार सुबह एक ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सावनूर से फल और सब्जियां ले जा रहे ट्रक में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। यालापुरा में लगे मेले में इन फल-सब्जियों को पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे सावनूर-हुबली हाइवे पर ट्रक ड्राइवर दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में कट्रोल खो दिया और खाई में गिर गया।

SP एम नारायण ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए। सड़क पर घाटी की ओर कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी।

शवों को निकालने के लिए क्रेन लगाई गई

पुलिस ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। खाई में ऊपर-नीचे जगह होने के कारण पहुंचना मुश्किल हो रहा था। मृतकों की पहचान फैयाज जमखंडी (45), वसीम मुदगेरी (35), एजाज मुल्ला (20), सादिक बाशा (30), गुलाम हुसैन जावली (40), इम्तियाज मुलाकेरी (36), अल्फाज जाफर मंडक्की(25), जिलानी अब्दुल जखाती (25), असलम बाबुली बेनी (24) के रूप में हुई है।

कर्नाटक के सिंधनूर में भी सड़क दुर्घटना, 4 की मौत

कर्नाटक के रायचूर में भी शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक गाड़ी पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके घरवालों को सौंप दिया गया। मामला सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस हादसे को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

सिद्धारमैया बोले- दोनों एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों के घरवालों को मुआवजा मिलेगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दोनों मामलों को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा- उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर और रायचूर जिले के सिंधनूर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 14 लोगों की मौत की खबर सुनकर दिल दहल गया।

सिद्धारमैया ने कहा- मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। इन दुखद घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मृतकों के परिवारों को सरकार मुआवजा देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.