70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त:औबेदुल्लागंज में सीजीएसटी की कार्रवाई

Updated on 25-12-2025 12:25 PM
भोपाल, सीजीएसटी भोपाल ने बुधवार शाम औबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा सीजीएसटी की टीम ने ग्वालियर के नजदीक बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड की जांच के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।

ग्वालियर जिले के बानमोर में जांच के दौरान सीजीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि कंपनी के पास तैयार माल का स्टॉक रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम था। इसके अलावा कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसका उपयोग करने में भी विसंगतियां की थी। इस पर कंपनी के खिलाफ ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर 5 करोड़ की रिकवरी निकाली गई। सीजीएसटी की दबिश के बाद कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा दी और शेष राशि का भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा है।

70 लाख की सुपारी के साथ ट्रक जब्त

सीजीएसटी की भोपाल टीम ने बुधवार शाम ओबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। बिना ई-वे बिल के जा रहे ट्रक नंबर एचआर-38 एबी 2404 को टीम ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक ड्राइवर इस सुपारी से जुड़ा कोई भी वैध बिल पेश नहीं कर सका। जांच में सामने आया है कि यह माल कर्नाटक के चित्रदुर्ग से लोड किया गया था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। सीजीएसटी की टीम ने ट्रक को जब्त कर वाहन मालिक को सूचना दे दी है। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.