ट्रेविस हेड का तूफानी शतक, खेली करियर की सबसे बड़ी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने चेज किया 316 का टारगेट

Updated on 20-09-2024 11:59 AM
नॉटिंघम: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। नॉटिंघम में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 315 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 44वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड का बल्ला इस मैच में भी बोला। उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली।

ट्रेविस हेड ने बनाए नाबाद 154 रन


ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 129 गेंदों पर 154 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी पारी 152 रनों की थी। अपनी पारी में उन्होंने 20 चौकों के साथ ही 5 छक्के भी मारे। अपना 66वां वनडे मैच खेल रहे हेड ने 92 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। यह उनके करियर का छठा शतक है। चौथे विकेट के लिए हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ 148 रनों की साझेदारी की। दोनों ने सिर्फ 107 गेंदों पर यह रन जोड़े।

इंग्लैंड का निचला क्रम नहीं चला


इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। बेन डकेट के अलावा विल जैक्स के बल्ले से 62 रनों की पारी निकली। 25वें ओवर में जब जैक्स आउट हुए तो टीम का स्कोर 168 रन था। यहां से ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 315 पर ही रोक दिया। निचले क्रम में बेथेल ने 35 रनों का योगदान दिया। ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। हेड ने 4.4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। लाबुशेन ने अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। एडम जम्पा को भी तीन सफलता मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.