यूपी में 30 जून तक होंगे ट्रांसफर : योगी कैबिनेट ने नई तबादला नीति पर लगाई मुहर, चुनाव बाद हुई बैठक में 41 प्रस्ताव पास

Updated on 11-06-2024 01:51 PM

यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद योगी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इसमें नई ट्रांसफर नीति समेत 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें से 26 प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय के हैं। सरकार की यह पहली पेपरलेस कैबिनेट बैठक रही।

सभी मंत्री टैबलेट के साथ पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज भी बैठक में नहीं पहुंचे। 3 दिन पहले भी वो सीएम योगी द्वारा बुलाई गई मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। मौर्य अभी दिल्ली में हैं। कैबिनेट जैसी अहम बैठक में क्यों नहीं शामिल हुए? यह अभी स्पष्ट नहीं है।

30 जून तक होंगे तबादले, पिछले साल के ही नियम
कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब राज्य कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरू हो जाएंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि 30 जून तक ट्रांसफर किए जाएंगे। यानी, ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ट्रांसफर पॉलिसी के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पिछले साल के ही नियम हैं। ऐसे कर्मचारी जो जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें ट्रांसफर की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।

समूह क और ख के 20% अधिकारियों का तबादला हो सकता है। समूह-ग और घ के 10% कर्मचारियों के ट्रांसफर विभाग अध्यक्ष करेंगे। इससे ज्यादा संख्या में ट्रांसफर के लिए मंत्री की अनुमति अनिवार्य होगी।

ट्रांसफर में पिक एंड चूज की व्यवस्था खत्म
प्रदेश में ट्रांसफर में पिक एंड चूज यानी अपनी पसंद की जगह ट्रांसफर की व्यवस्था खत्म की गई है। पहले उन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं।

कैबिनेट से पास अहम प्रस्ताव...

  • उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन किया गया है। इसके तरह राज्य विश्वविद्यालयों के नाम के आगे से राज्य शब्द हटाया जाएगा। जैसे मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय नाम से राज्य शब्द हटेगा।
  • बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी गई है।
  • गाजियाबाद के HRIT विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी गई है।
  • यूपी सरकार HUDCO से 1000 करोड़ लोन लेगी।
  • महाकुंभ मेला-2025 के लिए 23682.95 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।
  • कानपुर IIT में 500 बेड वाले हॉस्पिटल के साथ स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना के प्रस्ताव पर मुहर।
  • लखीमपुर खीरी हवाई अड्डे के विस्तार के लिए जमीनी खरीदी जाएगी।
  • जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिगृहित जमीन से प्रभावित लोगों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पहली जनवरी या पहले जुलाई को सेवानिवृत होने वाले लोगों को पहले वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलता था। अब उनकी ग्रेच्युटी और पेंशन में वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
  • अपने पुराने देनदारी को चुकाने के लिए बिजली विभाग 1000 करोड़ का लोन लेगा।

प्रयागराज में महाकुंभ और भव्य होगा
प्रयागराज में 2025 में होने वाला महाकुंभ और भव्य होगा। मेले का क्षेत्रफल पहले 32 हेक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर 40 हेक्टेयर किया जा रहा है। सेक्टर की संख्या भी 20 से बढ़ाकर 25 की जा रही है। घाटों की लंबाई 8 किमी से बढ़ाकर 12 की जाएगी। कल्पवासियों की संख्या भी 25 लाख से बढ़कर 30 लाख होने की उम्मीद है।

4 महीने बाद हुई कैबिनेट बैठक
लोकसभा चुनाव के चलते 4 महीने से योगी कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। चुनाव अधिसूचना से पहले 5 मार्च को आखिरी बैठक हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.