विश्वासघाती... चीन अपने शीर्ष जनरलों को बर्खास्त कर क्यों दे रहा गालियां, चीनी सेना ने जमकर कोसा

Updated on 19-10-2025 12:03 PM
बीजिंग: चीनी सेना ने शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित नौ जनरलों पर सेना के पार्टी के प्रति वफादार रहने के सिद्धांत को गंभीर रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उसने इन जनरलों पर सेना की एकता व वरिष्ठ अधिकारियों की छवि को गंभीर झटका देने का आरोप भी लगाया है। चीनी सेना के अखबार पीएलए डेली में प्रकाशिक संपादकीय में यह भी कहा गया है कि नौ जनरल - जिनमें केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष और 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के सदस्य ही वेइदोंग भी शामिल हैं - "विश्वसघात" कर रहे हैं और अपनी "शुचिता" खो रहे हैं।

चीनी जनरलों पर बड़ा आरोप


पीएलए डेली ने उन पर पार्टी सदस्य के रूप में "अपने विश्वासों के पूर्ण पतन" का भी आरोप लगाया गया है। विश्वासघात और शुचिता खोने का आरोप पिछले साल पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंघे को पार्टी से निष्कासित किए जाने और उनकी जांच के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा की याद दिलाता है। वेई के खिलाफ लगाए गए आरोपों के अजीबोगरीब शब्दों ने अटकलों को हवा दी कि क्या विदेशी ताकतों ने उनके साथ समझौता किया है, हालांकि पार्टी ने कोई विवरण जारी नहीं किया।

चीनी सेना को कमजोर करने का आरोप लगाया


शनिवार के संपादकीय में कहा गया है कि नौ जनरलों ने उन सिद्धांतों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है कि पार्टी को सेना की कमान संभालनी चाहिए और साथ ही इस सिद्धांत को भी कि सेना सीएमसी के अध्यक्ष के प्रति जवाबदेह है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सीएमसी के अध्यक्ष हैं।

पीएलए डेली ने बर्खास्त जनरलों को कोसा


पीएलए डेली ने निष्कासित जनरलों के बारे में कहा, "उन्होंने सेना की राजनीतिक पारिस्थितिकी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और उस राजनीतिक विचारधारा की नींव को गहरा आघात पहुंचाया है जिसने सेना की एकता और उन्नति को मजबूत किया था।" संपादकीय में आगे लिखा है, "उन्होंने पार्टी, रक्षा और सेना के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य कैडरों की छवि को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।" इसमें कहा गया है कि नौ जनरलों को सैन्य अभियोजकों द्वारा जांच और अभियोग का सामना करना पड़ेगा।

हे वेइदोंग की बर्खास्तगी की चर्चा क्यों


शुक्रवार को सामूहिक बर्खास्तगी की अचानक घोषणा, पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण संस्था, केंद्रीय समिति की चौथी पूर्ण बैठक से कुछ दिन पहले हुई है, जिसमें अमेरिका के साथ व्यापक प्रतिद्वंद्विता के बीच एकता को मजबूत करने और पंचवर्षीय योजना पर चर्चा की जाएगी। बर्खास्त किए गए चीन के दूसरे शीर्ष जनरल हे वेइदोंग पार्टी की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था, पोलित ब्यूरो के पहले सेवारत सदस्य हैं, जिन्हें इस तरह की जांच का सामना करना पड़ा है। 2022 में मौजूदा लाइन-अप के कार्यभार संभालने के बाद से, वह हटाए जाने वाले तीसरे सीएमसी सदस्य भी हैं।

चीन ने किन-किन जनरलों को किया बर्खास्त


हे के अलावा, जिन जनरलों की जांच चल रही है और जिन्हें पार्टी और सेना दोनों से निष्कासित किया गया है, उनमें मियाओ हुआ, सीएमसी के पूर्व सदस्य और सेना के राजनीतिक, वैचारिक और कार्मिक कार्यों के प्रभारी; हे होंगजुन, मियाओ के डिप्टी और पूर्व कार्यकारी; और वांग ज़ियुबिन, सीएमसी संयुक्त संचालन कमान केंद्र के पूर्व कार्यकारी उप निदेशक शामिल हैं। अन्य जनरलों में पूर्वी थिएटर कमान के पूर्व कमांडर लिन जियांगयांग; सेना के पूर्व राजनीतिक कमिश्नर किन शुतोंग; नौसेना के पूर्व राजनीतिक कमिश्नर युआन हुआज़ी; पीएलए की परमाणु शाखा, रॉकेट फोर्स के पूर्व कमांडर वांग हौबिन; और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के पूर्व कमांडर वांग चुनिंग शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.