चाबहार, रूस, तुर्की तक ट्रेन... पाकिस्‍तान की धरती से ईरानी राष्‍ट्रपति का बड़ा ऐलान, शहबाज खुश, भारत के लिए बढ़ेगी टेंशन

Updated on 04-08-2025 02:02 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्‍ट्रपति मसूद पेजेशिकिआन ने इस्‍लामाबाद के साथ दोस्‍ती को बढ़ाने का ऐलान किया है। पाकिस्‍तान और ईरान के बीच कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुआ है ताकि द्विपक्षीय व्‍यापार और तकनीकी सहयोग को बढ़ाया जा सके। इस नई व्‍यवस्‍था के तहत पाकिस्‍तानी बिजनसमैन अब ईरान के जमीनी रास्‍ते से यूरोप और रूस तक सामान आसानी से भेज सकेंगे। एक्‍सपर्ट का कहना है कि समुद्री जहाजों की बजाय जमीनी रास्‍ते से ज्‍यादा तेजी से सामान भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह सामान इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) के जरिए भेजा जाएगा जो रूस और यूरोप को भारत के मुंबई बंदरगाह से जोड़ता है। भारत और रूस इसे बढ़ा रहे हैं ताकि सामानों का आसानी आवागमन हो सके। इसमें भारत के बनाए ईरान के चाबहार बंदरगाह की अहम भूमिका होगी।

वहीं चीन का इरादा है कि वह पाकिस्‍तान के सीपीईसी प्रोजेक्‍ट को भी इस INSTC कॉरिडोर से जोड़ दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो चीन का मध्‍य एशिया और खाड़ी देशों में प्रभाव काफी ज्‍यादा बढ़ जाएगा। चीन मलक्‍का स्‍ट्रेट से अपना व्‍यापार कम करना चाहता है जहां पर भारत और अमेरिका मजबूत हैं। ईरान और पाकिस्‍तान ने यह भी तय किया है कि दोनों देश 10 अरब डॉलर तक आपसी व्‍यापार को ले जाएंगे जो अभी 3 अरब डॉलर का है। ईरानी राष्‍ट्रपति मसूद सत्‍ता संभालने और 12 दिनों तक इजरायल से लड़ाई के बाद पहली बार पाकिस्‍तान के दौरे पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.