'आजाद' का ट्रेलर आउट, 2:43 मिनट में अजय देवगन के भतीजे अमन ने जीता दिल तो राशा को ढूंढते रहे लोग

Updated on 06-01-2025 04:15 PM
अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी स्टारर 'आजाद' का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें अंग्रेजों के समय की कहानी देखने को मिल रही है। जब उनका राज हुआ करता था और राजा-महाराजाओं का दौर होता था। हालांकि इस फिल्म को देखकर आपको 'लगान' की याद आएगी। हालांकि राशा थडानी से नजर नहीं हटेगी। मगर अमन देवगन भी कम नहीं। उनका अभिनय देख आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे।
'आजाद' के ट्रेलर की शुरुआत उस काले घोड़े से होती है, जो इस फिल्म का केंद्र है। उसकी खूबसूरती और कद-काठी देख हर कोई दंग रह जाता है। वह विक्रम सिंह का घोड़ा होता है और उसका नाम ही आजाद होता है, जिस पर ये फिल्म खड़ी है। इसमें अमन देवगन एक डकैत तो राशा का किरदार अमीर लड़की का है। जिसे वह इम्प्रेस करने में लगे रहते हैं।

राशा थडानी पर भारी पड़े अमन देवगन

अमन देवगन के किरदार का साथी आजाद होता है और उन्हें राह दिखाते हैं अजय देवगन। अंग्रेजों और जमींदारों के खिलाफ वह बागी बनकर लड़ते हैं और उनसे लोगों को आजादी दिलाते हैं। इश फिल्म को अभिषेक नय्यर और अभिषेक कपूर ने को-प्रोड्यूस किया है। डायना पैंटी का कैमियो है। रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूसर हैं। अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। इस पूरे ट्रेलर में एक्टिंग डेब्यू के लिहाज से अमन देवगन ने अच्छा काम किया है। लेकिन राशा थडानी ट्रेलर में बहुत कम दिखाई दीं। उनको डायलॉग्स कम दिए गए। स्क्रीन टाइम भी कम रहा, जिससे लोग उन्हें 2:43 मिनट में ढूंढते ही रह गए।

लोगों का फिल्म 'आजाद' पर रिएक्शन

फिल्म 17 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके ट्रेलर को देख लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कहा कि अजय देवगन का किरदार देखकर उनके RRR वाले कैरेक्टर की याद आ रही है। वहीं, कुछ ने कहा कि उनके रोंगटे खड़े हो गए। एक ने लिखा, 'मुश्किल है फिल्म का चलना। क्योंकि ऐसी फिल्म 90 के दशक में दिखी हुई जैसी लग रही है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.