ट्रैक्टर रैली और कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ कल:भोपाल की कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट

Updated on 10-01-2026 12:04 PM
भोपाल, 11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक झीलों की नगरी भोपाल में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘‘कृषि कल्याण वर्ष’’ के शुभारंभ के अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

पहला कार्यक्रम आरटीओ कार्यालय तिराहा, कोकता बायपास पर आयोजित किया जाएगा। भोपाल से 601, विदिशा से 250 और रायसेन से 250 ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।

जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से 12,000, सीहोर और रायसेन से 6,000-6,000, विदिशा से 4,000 और राजगढ़ व नर्मदापुरम से 1,000-1,000 कृषक भाग लेंगे। कुल 30,000 कृषक 800-900 बसों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। जिसके चलते कल कई सड़कें डायवर्ट रहेंगी।

पहला कार्यक्रम: ट्रैक्टर रैली

भोपाल (मिसरोद-सलैया क्षेत्र): 11 मील बायपास रोड, खजूरी कला , पटेल नगर चौराहा, प्रेस्टीज कॉलेज के सामने लाइन अप।

भोपाल (फंदा ब्लॉक-बैरासिया रोड): खजूरी सड़क, मोबारकपुर बायपास, लांबाखेड़ा बायपास चौराहा , चोपड़ा कला बायपास चौराहा, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सामने लाइन अप।

रायसेन और विदिशा से आने वाले ट्रैक्टर: संबंधित मार्गों से होते हुए प्रेस्टीज कॉलेज के सामने लाइन अप करेंगे।

दूसरा कार्यक्रम: कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ

भोपाल जिले के मिसरोद-सलैया क्षेत्र: अशिमा मॉल , बागसेवनिया चौराहा, आरआरएल. तिराहा, एम्स रोड, बरखेड़ा पठानी, सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्किंग।

भोपाल (फंदा ब्लॉक-बैरासिया रोड) और सिहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम क्षेत्र: विभिन्न निर्धारित मार्गों से होकर जम्बूरी मैदान पहुंचेंगी।

जम्बूरी मैदान अन्य वाहन पार्किंग

जन सामान्य (जीप/कार/दो पहिया वाहन): गोविन्दपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा़, सेंट जेवियर स्कूल के सामने।

वीआईपी वाहन: गोविन्दपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम, सेंट जेवियर स्कूल के सामने।

मीडिया वाहन: गोविन्दपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा, जम्बूरी मैदान पानी की टंकी के पास।

यातायात और ऑप्शनल मार्ग

बोर्ड ऑफिस, गोविन्दपुरा टर्निंग, अन्नानगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक मार्ग पर अत्यधिक यातायात रहेगा।

पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप तक मार्ग पर भी भारी दबाव रहेगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पिपलानी चौराहा से पटेल नगर चौराहा तक विशेष मार्ग व्यवस्था की गई है।

भारी वाहनों के लिए भोपाल-बायपास (खजूरी सड़क से 11 मील तक) पर डायवर्जन लागू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.