भारत के लिए लगाई विकेटों की झड़ी, टेस्ट और टी20 के बाद वनडे से भी बाहर, मोहम्मद शमी का करियर खत्म माना जाए?

Updated on 04-10-2025 08:52 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इस साल फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिए थे। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। फाइनल में भी शमी ने एक विकेट लिया था।

वनडे टीम से भी मोहम्मद शमी ड्रॉप

मोहम्मद शमी भारत के टेस्ट और टी20 टीम से बाहर हैं। जून 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 के बाद दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में मौका मिला था। अब शमी को वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ। इसमें 35 साल के शमी को जगह नहीं मिली।


वनडे के सबसे सफल बॉलर में शामिल शमी

मोहम्मद शमी की गिनती वनडे में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में होती है। सिर्फ 108 मैचों में उनके नाम 206 विकेट हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा 6 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज भी हैं। कोई अन्य भारतीय तीन बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाया है। भारत के लिए वनडे में बेस्ट स्पेल डालने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। 2023 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट झटके थे।

मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर

शमी ने भारत के लिए 197 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 462 विकेट हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में 5वें नंबर पर हैं। 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ शमी ने भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू वनडे में ही उन्होंने चार मेडन ओवर डाले थे। उनके वनडे करियर के शुरुआत दो ओवर ही मेडन थे। शमी 2023 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। वह वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज के साथ आईसीसी इवेंट के सबसे सफल भारतीय बॉलर भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.