धान बेचने के लिए अब एप से मिलेगा टोकन:खाद्य विभाग नें लॉन्च किया 'तुहर टोकन’ एप

Updated on 13-11-2025 01:01 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार मोबाइल एप के जरिए ही किसान धान बेचने के लिए टोकन ले पाएंगे। इसके लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए नया मोबाइल एप ‘तुहर टोकन’ लॉन्च किया है।

इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए किसानों काे पहले आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हर दिन सुबह 8 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके जरिए किसान खरीदी के लिए टोकन बना सकेंगे।

सीमांत किसान को 1 एकड़, लघु को 2 और दीर्घ को 3 टोकन तक की सुविधा

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए किसानों की श्रेणी के अनुसार टोकन की संख्या तय की गई है -

  • सीमांत किसान (2 एकड़ तक) : अधिकतम 1 टोकन
  • लघु किसान (2 से 10 एकड़) : अधिकतम 2 टोकन
  • दीर्घ किसान (10 एकड़ से अधिक) : अधिकतम 3 टोकन

रविवार से शुक्रवार तक बनेगा टोकन, 7 दिन तक रहेगा मान्य

नए टोकन के लिए आवेदन रविवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। जारी टोकन अगले 7 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे।

मोबाइल ऐप से 70% खरीदी, लघु-सीमांत किसानों को 80% आरक्षण

धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की सीमा में से 70% खरीदी मोबाइल एप टोकन के माध्यम से होगी। इस 70% में से 80% लघु और सीमांत किसानों के लिए और 20% दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप के माध्यम से 700 क्विंटल खरीदी होगी। इसमें 560 क्विंटल लघु और सीमांत किसानों और 140 क्विंटल दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित रहेगा।

सोसाइटी स्तर पर भी 30% टोकन उपलब्ध

शेष 30% टोकन समितियों (सोसाइटी) में उपलब्ध रहेंगे ताकि सभी वर्ग के किसान धान विक्रय के लिए आवेदन कर सकें।खाद्य विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था समान अवसर, पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित करेगी।

दैनिक भास्कर की खबर का असर

बता दें कि सरकार ने इसके पहले 'तुहंर हाथ' टोकन लॉन्च किया था। जो काम नहीं कर रहा था। इस समस्या को दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रकाशित किया था। इसके बाद एक्शन लेते हुए विभाग ने धान खरीदी के लिए टोकन जारी करने वाले ऐप को रि लॉन्च किया है।

पुरानी कमियों को दूर करके नए सिरे से फिर से एक नया एप 'तुहंर टोकन' लाया गया है।

15 नवंबर से धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी जो 31 जनवरी तक चलेगी। प्रदेश के 25 लाख किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। इस साल भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.