तंबाकू से घट रही पुरुषों की प्रजनन क्षमता, शवों के परीक्षण से पता चला कैसे खत्म हो रहे शुक्राणु

Updated on 18-12-2025 04:43 PM
भोपाल। अगर आप बीड़ी, सिगरेट या गुटखे के शौकीन हैं तो जरा संभल जाएं। तंबाकू सिर्फ कैंसर या फेफड़े ही खराब नहीं कर रहा, बल्कि यह गुपचुप तरीके से पुरुषों को 'बांझ' भी बना रहा है। एम्स भोपाल के फारेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. राघवेंद्र कुमार विदुआ के एक नए शोध ने खुलासा किया है। उनके इस शोध को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में 'डॉ. आंद्रे बेस्ट फैकल्टी अवार्ड' से नवाजा गया है।

ऐसे हुआ शोध

आमतौर पर बांझपन की जांच जीवित लोगों पर होती है, लेकिन डॉ. विदुआ ने इसे वैज्ञानिक आधार देने के लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने एम्स भोपाल में 57 मृत व्यक्तियों (शवों) के पोस्टमार्टम के दौरान उनके प्रजनन अंगों और शुक्राणुओं का गहन अध्ययन किया। इस शोध के लिए बकायदा परिजनों की सहमति और आईसीएमआर से मंजूरी ली गई थी। जांच में जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे।

शुक्राणुओं को 'बीमार' कर देता है तंबाकू

अध्ययन में यह पाया गया कि जो लोग तंबाकू का सेवन करते थे, उनके वीर्य की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी थी। तंबाकू के जहरीले तत्व प्रजनन अंगों के ऊतकों में घर कर जाते हैं और उनकी बनावट बदल देते हैं। नपुंसकता का खतरा रहता है। यानी तंबाकू के कारण शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है और जो बचते हैं, वे इतने कमजोर होते हैं कि संतान उत्पत्ति में सक्षम नहीं रहते। पोस्टमार्टम के दौरान अंगों के भीतर ऐसे बदलाव देखे गए जो केवल तंबाकू के भारी सेवन के कारण हुए थे।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

लखनऊ में आयोजित टॉक्सोकान-21 में देश के जाने-माने डॉक्टर वी.वी पिल्लै ने डॉ. विदुआ को इस शोध के लिए सम्मानित किया। डॉ. विदुआ ने बताया कि यह शोध डॉ. संगीता, लीना और डॉ. अश्वनी के सहयोग से पूरा हुआ। डॉ. विदुआ ने बताया कि तंबाकू का असर शरीर पर धीरे-धीरे होता है। यदि आप आने वाली पीढ़ी और खुशहाल परिवार चाहते हैं, तो तंबाकू से आज ही तौबा कर लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.