इंडिया टूर से पहले टिम साउदी ने कप्तानी छोड़ी:टॉम लैथम ने कमान संभाली, 16 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच

Updated on 02-10-2024 01:29 PM

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने इंडिया टूर से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह टॉम लैथम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वे 16 अक्टूबर से भारतीय दौरे पर आ रही कीवी टीम की कप्तानी करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार रात इसकी जानकारी दी।

35 साल के साउदी ने कहा- 'मैंने टीम के हित में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास रहा है। मैंने हमेशा अपने करियर में टीम को प्राथमिकता दी है और मेरा मानना है कि यह फैसला टीम के लिए सही है। अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके टीम की बेहतर सेवा कर सकता हूं।'

साउदी ने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन की जगह ली थी। साउदी ने 14 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली, इनमें से 6 में जीत, 6 में हार और 2 मैच ड्रॉ रहे।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से गंवाई 

साउदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से हार गई थी। श्रीलंकाई टीम ने गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में 63 रन से गंवाया, जबकि टीम को दूसरे मुकाबले में पारी और 154 रन की पराजय झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में साउदी ने 49 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 2 विकेट ही ले सके।

पिछले 8 टेस्ट में 12 विकेट ही ले सके हैं साउदी 

टिम साउदी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे पिछले 8 मुकाबलों में सिर्फ 12 विकेट ही ले सके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में खेले 14 टेस्ट में 38.60 के एवरेज से 35 विकेट लिए हैं।

16 अक्टूबर से बेंगलुरु में पहला टेस्ट 

न्यूजीलैंड के भारतीय दौरे का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। उसके बाद 24 अक्टूबर से पुणे में दूसरा और एक नवंबर से मुंबई में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय दौरे के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.