दिल्ली के रनों का शतक 13वें ओवर में पूरा हुआ। एकता ने अगले ओवर में अनुभवी मारिजेन कैप (12) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को छठा झटका दिया। सारा ब्राइस (23) ने एकता और कनिका पर चौका जड़े लेकिन जॉर्जिया की गेंद पर विकेटकीपर रिचा को कैच दे बैठीं। जॉर्जिया ने इसी ओवर में अपनी ही गेंद पर राधा यादव (00) का भी कैच लपका। रेणुका ने 19वें ओवर में शिखा पांडे (14) को आउट किया जबकि गार्थ ने अरुंधति रेड्डी (04) को पैरी के हाथों कैच कराके दिल्ली की पारी को समेटा।
पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी को स्मृति और डेनियल व्याट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्मृति ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौके मारे और फिर मीनू मनि पर भी दो चौके जड़े। डेनी ने भी शिखा पांडे के दो ओवर में चार चौके मारे। स्मृति ने अरुंधति रंड्डी पर पारी का पहला छक्का जड़ा जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। स्मृति और डेनी ने मैदान पर चारों और शॉट खेले और कई आकर्षक बाउंड्री लगाई।
स्मृति ने जेस जोनासेन पर लगातार दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 27 गेंद में अपना सबसे तेज डब्ल्यूपीएल अर्धशतक पूरा किया। डेनी हालांकि 34 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा ने जोनासेन की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। स्मृति ने मारिजेन पर छक्का जड़ा जिससे टीम ने 10वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। मंधाना की 47 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन की पारी और डेनी व्याट हॉज (42 रन, 33 गेंद, सात चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 107 रन की साझेदारी की
अरुंधति ने अगले ओवर में डेनी को जेमिमा के हाथों कैच कराके आरसीबी को पहला झटका दिया। स्मृति ने जोनासेन पर भी छक्का जड़ा लेकिन शिखा की गेंद पर पवेलियन लौट गई। इस समय आरसीबी को जीत के लिए नौ रन की दरकार थी और रिचा घोष (नाबाद 11) ने अरुंधति पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी को स्मृति और डेनियल व्याट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्मृति ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौके मारे और फिर मीनू मनि पर भी दो चौके जड़े। डेनी ने भी शिखा पांडे के दो ओवर में चार चौके मारे। स्मृति ने अरुंधति रंड्डी पर पारी का पहला छक्का जड़ा जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। स्मृति और डेनी ने मैदान पर चारों और शॉट खेले और कई आकर्षक बाउंड्री लगाई।स्मृति ने जेस जोनासेन पर लगातार दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 27 गेंद में अपना सबसे तेज डब्ल्यूपीएल अर्धशतक पूरा किया। डेनी हालांकि 34 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा ने जोनासेन की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। स्मृति ने मारिजेन पर छक्का जड़ा जिससे टीम ने 10वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। मंधाना की 47 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन की पारी और डेनी व्याट हॉज (42 रन, 33 गेंद, सात चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 107 रन की साझेदारी की
अरुंधति ने अगले ओवर में डेनी को जेमिमा के हाथों कैच कराके आरसीबी को पहला झटका दिया। स्मृति ने जोनासेन पर भी छक्का जड़ा लेकिन शिखा की गेंद पर पवेलियन लौट गई। इस समय आरसीबी को जीत के लिए नौ रन की दरकार थी और रिचा घोष (नाबाद 11) ने अरुंधति पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।



