टीटी नगर स्टेडियम में एमपी की तीन खिलाड़ियों का सम्मान:ब्लाइंड वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप की विजेताओं से मिले खेल मंत्री

Updated on 14-12-2025 04:46 PM

ब्लाइंड वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतकर लौटी भारतीय टीम की मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

मंत्री सारंग ने नर्मदापुरम-पिपरिया की सुनीता सराठे, बैतूल की दुर्गा येवले और दमोह की सुषमा पटेल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हर नेशनल टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो प्रदेश की मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हाल ही में दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम में मध्यप्रदेश की तीन बेटियों की मौजूदगी पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इन बेटियों ने न सिर्फ देश का, बल्कि मध्यप्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

मंत्री सारंग ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 25-25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। इसमें 10 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दी जाएगी। साथ ही, खिलाड़ियों के कोच को भी एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

सरकार देगी हर जरूरी सुविधा

मंत्री ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कोच और संसाधनों की अहम भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि खिलाड़ियों को आगे के प्रशिक्षण और आवश्यक साधन-संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सी ही शानदार उपलब्धियों की उम्मीद रहेगी।

वर्ल्ड चैंपियन बेटियों को अब मिला सम्मान,25 लाख देगी सरकार

देश को पहला ब्लाइंड वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाली मध्य प्रदेश की बेटियों को लेकर उठे सवालों के बाद अब सरकार की तरफ से पहल हुई है। खबर के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को CM हाउस बुलाया है। उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने तीनों खिलाड़ियों को 25 लाख रुपए की सम्मान राशि दी। वहीं कोच को भी एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.