पहली बार होगा कि बल्लेबाज... अभिषेक और गिल ने पाकिस्तानियों को किया स्लेज, वीरेंद्र सहवाग भी रह गए हैरान

Updated on 22-09-2025 03:50 PM
दुबई: एशिया कप 2025 के ग्रुप राउंड में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने सुपर-4 में भी जीत हासिल की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। दोनों मुकाबलों के बीच में पाकिस्तान ने खूब ड्रामे किए। भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड के मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसकी वजह से पाकिस्तान इस मैच को बदले की तरह देख रहा था लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

भारतीय बल्लेबाजों से भिड़ंत भी हुई

पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बोर्ड पर 171 रन टांगे थे। दबाव वाले मुकाबले में यह स्कोर अच्छा दिख रहा था लेकिन पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने अटैक कर दिया। पारी की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी को स्लेज किया। इसके बाद शाहीन को दूसरे ओवर में गिल ने दो चौके मारे। शाहीन ने कुछ कहा तो गिल ने भी खूब सुनाया।

बल्लेबाज बॉलर को स्लेज कर रहे

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने पांचवां ओवर डाला। शुरुआत में रऊफ ने कुछ कहा तो अभिषेक शांत रहे। लेकिन फिर आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका मार दिया। फिर गिल ने रऊफ को स्लेज किया। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड से अभिषेक आए और रऊफ से उनकी बहस हो गई। अंपायरर को बीच में आकर मामला शांत करवाया। कई मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बाउंड्री के बाहर जाती गेंद की तरफ इशारा किया।
क्रिकेट में गेंदबाज स्लेज करता है और बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश करता है। दूसरे तरफ बल्लेबाज शांत रहकर फोकस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस मैच में अलग ही देखने को मिला। अभिषेक और रऊफ की भिड़ंत के समय वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा- शायद मुझे ऐसा लग रहा है दोनों इंडियन बल्लेबाज पहली बार होगा कि बल्लेबाज बॉलर को स्लेज कर रहे। ना कि बॉलर बल्लेबाज को स्लेज कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.