मां की मौत के बाद खुला था इस स्टार की बहन का भेद! गर्लफ्रेंड ने ही लगाया यौन शोषण का आरोप, होना पड़ा अंडरग्राउंड

Updated on 05-11-2025 02:01 PM
यह एक्टर टीवी का पॉपुलर स्टार रहा है और फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है, पर निजी जिंदगी बहुत ही उथल-पुथल भरी रही। बचपन में ही जहां माता-पिता का तलाक हो गया। स्कूल में पढ़ रहा था, तो उसी दौरान मां की मौत हो गई...और मां की मौत के बाद इस एक्टर को पता चला था कि इसकी एक बहन भी है। हालांकि, उससे मिलने में एक्टर को 13 साल लग गए। बाद में इसने बहन की शादी भी करवाई। जानते हैं कि यह एक्टर कौन है?

इस एक्टर को इसके पिता ने अकेले पाला पर साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखा कि यह अपने धर्म को शिद्दत से माने। साल 2002 में इसके साथ एक हादसा हुआ, जिसमें इसके कंधे में दो बार चोट लगी और उसकी सर्जरी करनी पड़ी। इस कारण यह एक्टर दो-तीन साल तक बेरोजगार बैठा रहा। जबकि इसने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ खूब काम किया।

एजाज खान, बचपन में अलग हो गए थे माता-पिता

ये हैं एजाज खान, जिन्होंने कई टीवी शोज के अलावा 'जवान', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के अलावा कुछ और फिल्में भी कीं। एजाज ने एक बार 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में निजी जिंदगी की मुश्किलों में बात की थी। एजाज खान ने कहा था, 'बचपन में मैंने बहुत कुछ सहा। मेरे माता-पिता अलग हो गए थे, जिसकी वजह से हमें बहुत आजाद और आत्मनिर्भर रहना पड़ा। मेरे पिता बहुत अच्छे थे, जिन्होंने हमें ढाला और अनुशासित किया। मेरे पिता बहुत उदार थे, लेकिन उन्होंने यह भी ख्याल रखा कि हम समान रूप से धार्मिक रहें।'

मां की मौत के बाद पता चला कि एक बहन भी, 13 साल बाद मिले, शादी भी करवाई

एजाज ने बताया था कि वह स्कूल में थे, जब उनकी मां गुजरीं और मां के निधन के बाद उन्हें पता चला था कि उनकी एक बहन भी है। उस बहन से मिलने में एजाज खान को 13 साल लग गए क्योंकि वह हैदराबाद में रहती थी। बाद में एजाज ने बहन की शादी भी करवाई। इसके बाद एजाज खान अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करने लगे। एकता कपूर ने उन्हें तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया और टीवी शो 'काव्यांजलि' दिया। एजाज खान ने साल 2007 तक टीवी में काम किया और फिर फिल्मों में एंट्री मारी।

2007 में फिल्मों में एंट्री, पर एक घटना से बिगड़ गया सब

एजाज खान ने तीन फिल्में साइन कीं, जिनमें से एक उन्होंने धर्मेश दर्शन के साथ शूट की थी, लेकिन वह रिलीज नहीं हुई। एक और फिल्म 2008 में रिलीज हुई, और फिर उन्हें 'तनु वेड्स मनु' ऑफर हुई। लेकिन उसी दौरान एजाज को निजी जिंदगी में तगड़ा झटका लगा। दरअसल, एजाज जिस महिला को डेट कर रहे थे, उसने पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया।

जिससे प्यार किया उसे ने यौन शोषण का आरोप लगा दिया

इस बार में एजाज ने एक टॉक शो में बताया था। एजाज खान ने कहा था, 'एक लंबे और सीरियस अफेयर के बाद मैं कुछ समय के लिए सिंगल था। एक पार्टी में मेरी मुलाकात किसी से हुई और कुछ समस्याओं के कारण वह मेरे घर में रहने लगी। हमारा अफेयर अभी शुरू ही हुआ था कि एक महीने में ही मुझे एहसास हो गया कि चीजें हाथ से निकल रही हैं। जब मैंने उससे कहा कि हमें साथ नहीं रहना चाहिए, तो वह बहक गई। मेरे साथ रहने के लिए उसने कुछ अजीब किया। उसने मेरे खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवा दिया। इसकी वजह से मैं अपनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का प्रमोशन नहीं कर पाया।'

6 महीने अंडरग्राउंड रहे, मुंबई छोड़ा, बर्तन धोकर खाना खरीदते थे

यह वाकया साल 2015 का है। तब एजाज खान को अंडग्राउंड होना पड़ गया था। एजाज ने कहा था कि 'तुन वेड्स मनु' की रिलीज के बाद वह गायब हो गए। वह निजी जिंदगी में इतनी बड़ी मुश्किल में थे कि अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया और करीब छह महीनों तक अंडरग्राउंड रहे। तब और बवाल मचा, जब एजाज खान के परिवार को इस विवाद के बारे में पता चला। एजाज ने दो महीने के लिए मुंबई छोड़ दिया। एजाज ने कहा था, 'वो एक मुश्किल दौर था, और मुझे खाना खरीदने के लिए बर्तन धोने पड़ते थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इससे उबर पाऊंगा।उसने मेरा घर, मेरे कुत्ते, सब कुछ छीन लिया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.