यह मजाक नहीं है संजना... फाइनल जीतने के बाद केएल राहुल ने जसप्रीत बुमराह की वाइफ को ऐसे क्यों कहा?

Updated on 12-03-2025 03:40 PM
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम को राहुल के रूप में इस टूर्नामेंट में नया फिनिशर भी मिल गया है। मिडल ऑर्डर में आकर राहुल ने भारतीय टीम के लिए अच्छी पारियां खेली। 4 में से 3 पारियों में राहुल नॉट आउट रहे थे।
वहीं फाइनल जीतने के बाद राहुल ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बुमराह की पत्नी से बोला, 'यह मजाक नहीं है।' आखिर राहुल ने ऐसा क्यों कहा? आइये, जानते हैं
केएल राहुल ने संजना से ऐसा क्यों कहा?

फाइनल खत्म होने के बाद संजना गणेशन से इंटरव्यू में, राहुल से पूछा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग करना कितना 'मजेदार' था, खासकर भारत के स्पिन चौकड़ी - वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ। इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा, 'यह मजाक नहीं है संजना। जब ये स्पिनर गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो मुझे 200-250 बार उठक-बैठक करनी पड़ती है।
मुझे नहीं लगता इससे बेहतर कोई अहसास है...

केएल राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई अहसास है। मैंने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अब से मेरा पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा खिताब जीतने पर है। भगवान ने मुझे ऐसी स्थितियों में डाला है जहां मैं अपनी टीम के लिए मैच जीत सकता हूं। मैं हमेशा ऐसा नहीं कर पाया हूं, लेकिन यही खेल की खूबसूरती है। आपको अवसर मिलते रहते हैं। यदि आप विनम्र रहते हैं, अपने दिल को सही जगह पर रखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देते हैं तो भगवान आपको आशीर्वाद देने का तरीका भी ढूंढ लेता है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं। हम पूरे साल, अपने पूरे करियर में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन ऐसे पल वास्तव में खास होते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.