हद नौटंकी है... 'एक दीवाने की दीवानियत' देख थ‍िएटर में बिलख पड़ी लड़की, वीडियो देख एक ने पूछा- कितने पैसे मिले?

Updated on 25-10-2025 01:34 PM
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसने अब तक करीब-करीब 28.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो कि उम्मीदों से बहुत कम है। हालांकि 25 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अपनी लागत निकाल ली है और अब मुनाफा कमा रही है। साथ ही थिएटर्स से अब वैसे ही वीडियोज सामने आने लगे हैं, जैसा 'सैयारा' के वक्त पर आए थे। लोगों ने फिर से दर्शकों पर सवाल दागे हैं।

पपाराजी अकाउंट विरल भयानी पर एक क्लिप पोस्ट की गई है, जो कि थिएटर के अंदर की है। वहां दो लड़कियां 'एक दीवाने की दीवानियत' को देखकर बुरी तरह रोती दिख रही हैं। उनकी तीसरी दोस्त उन्हें रिकॉर्ड कर रही है। इस पर लोग कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उनको कितना पैसा मिला है।

'एक दीवाने की दीवानियत' को देख रो रहे लोग

फिल्म की एंडिग में एक्टर की मौत हो जाती है और एक्ट्रेस उन्हें गोद में लेकर रोती दिखती हैं। वही सीन देखकर ऑडियंस रो रही है तो लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'सैयारा इफेक्ट्स अभी तक।' एक ने लिखा, 'बेटी को बचाओ ना बचाओ... लेकिन बेटी को पढ़ाओ प्लीज।' एक ने लिखा, 'कितना पैसा मिला है रोने के लिए ये भी पूछो?' एक यूजर ने कहा, 'ऐसा बोल बोलकर जबरदस्ती सैयारा देखनी पड़ी। अब नहीं। हम वीर जारा देखकर खुश हैं।'

'सैयारा' के वक्त भी आए थे वीडियो

अरहान खान और अनीत पड्डा की मूवी के दौरान भी थिएटर्स से ऐसे ही वीडियोज सामने आए थे, जहां लोग दहाड़े मार-मारकर रोते दिखे थे। और अब एक बार फिर से वही हो रहा है। हालांकि उस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन ये फिल्म 4 दिन में भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.