सड़कों पर पानी की बोतल बेचता था ये लड़का, बनाई ऐसी फिल्म जिसने की बजट से 25 गुना अध‍िक कमाई

Updated on 23-07-2025 01:46 PM
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती... यह कहावत इस लड़के पर एकदम फिट बैठती है, जिसे 13 साल पहले तक कोई नहीं जानता था, और स्ट्रगल भरी एक आम जिंदगी जी रहा था। और आज यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शुमार है। इसने 16 करोड़ में एक ऐसी फिल्म बनाई, जिसने दुनियाभर में बजट से 25 गुना अधिक कमाई क, और रिकॉर्ड बना दिया था। कोई सोच भी नहीं सकता कि जो लड़का कभी गुजारे के लिए पानी की बोतलें बेचता था, वह आज देश के टॉप एक्टर्स में शुमार हो जाएगा।

यहां बात हो रही है 'कांतारा' के एक्टर, राइटर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की। उन्होंने फिल्मों की दुनिया में स्पॉटबॉय के तौर पर एंट्री की थी, पर स्टारडम पाने में उन्हें 22 साल से भी ज्यादा लग गए। आज वह शोहरत की बुलंदियों पर हैं और जल्द ही 'कांतारा: चैप्टर 1' और 'जय हनुमान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

असली नाम प्रशांत शेट्टी, पानी की बोतलें बेचीं, होटल में काम

ऋषभ शेट्टी एक मिडल क्लास परिवार से हैं। उनका असली नाम प्रशांत शेट्टी है, पर एक ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने नाम ऋषभ शेट्टी रख लिया था। वह नहीं चाहते थे कि खर्चे के लिए माता-पिता को परेशान करें। इसलिए वह खुद के गुजारे के लिए सड़कों पर पानी की बोतलें बेचने लगे। ऋषभ शेट्टी ने एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की भी नौकरी की। यहां तक कि चाय पत्ती तक बेची। जो पैसे मिलते, उनसे ऋषभ शेट्टी गुजारा करते थे। हालांकि, ऋषभ का इनमें से किसी भी काम में मन नहीं लगा।

यक्षगान में परफॉर्म करते थे ऋषभ शेट्टी

कॉलेज के दौरान ऋषभ शेट्टी थिएटर करते थे। वह यक्षगान में परफॉर्म करते थे, जोकि एक ट्रेडिशनल लोक नृत्य और ड्रामा का रूप है। यहीं से ऋषभ शेट्टी को एक्टिंग का चस्का लगा। चूंकि वह नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से थे, परिवार में दूर-दूर तक किसी का फिल्मों से नाता नहीं था, तो इसलिए ऋषभ को जानकारी नहीं थी कि कैसे फिल्मों में एंट्री करें।

स्पॉटबॉय से क्लैप बॉय तक...10 साल के स्ट्रगल के बाद पहली फिल्म डायरेक्ट

ऋषभ शेट्टी ने फिर फिल्म डायरेक्शन में डिप्लोमा किया। इस दौरान उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर क्लैप बॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर तक... जो भी काम मिले, सब किए और अपने हुनर को तराशते रहे। ऋषभ शेट्टी को साल 2012 में पहला एक्टिंग वाला रोल मिला। फिल्म 'तुगलक' में वह विलेन के रोल में नजर आए। इसके बाद दो-तीन और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, पर बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म मिलने में उन्हें 10 साल लग गए।

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

ऋषभ शेट्टी ने 2016 में दो कन्नड़ फिल्में डायरेक्ट कीं- 'रिकी' और 'किरिक पार्टी'...इनमें से 'किरिक पार्टी' सुपरहिट रही। ऋषभ की डायरेक्टेड फिल्म Koduge: Ramanna Rai ने तो बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.