'तहखाना' के इस एक्टर की चाकू गोदकर कर दी गई थी हत्या, तब्बू के भाई और शबाना आजमी के थे भतीजे

Updated on 12-09-2024 03:25 PM
क्या आपको रामसे ब्रदर्स की फिल्म 'तहखाना' याद है? साल 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। थिएटर्स में भी लोग फिल्म देखने से डरने लगे थे। इस फिल्म में कामरान रिजवी लीड रोल में थे, जिन्होंने विजय नाम का किरदार प्ले किया था। लेकिन कामरान रिजवी की इतने निर्दयी तरीके से हत्या कर दी गई थी कि सबकी रूह कांप उठी थी। 'नवभारत टाइम्स डॉट कॉम' की 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में कामरान रिजवी की कहानी बता रहे हैं। वह रिश्ते में तब्बू और फरहा के सौतेले कजन यानी भाई लगते थे।

कामरान रिजवी की 31 मई 1990 को पारिवारिक विवाद के कारण उनके चचेरे भाई ने हत्या कर दी थी। IMDb के मुताबिक, जब कामरान छोटे थे, तो उनके पिता ने उनकी मां को तलाक देकर तब्बू और फरहा की मां की बहन यानी Tabu की मौसी से शादी कर ली थी। इस तरह तब्बू की मौसी कामरान की नई सौतेली मां बन गईं। जहां तब्बू और फरहा उनकी कजन हुईं तो वहीं, शबाना आजमी उनकी बुआ।

शादी करके कनाडा बस गए कामरान के पिता, साली को भी कर दिया था प्रपोज


बताया जाता है कि कामरान के पिता नई पत्नी के साथ कनाडा जाकर बस गए। कामरान रिजवी की सौतेली मां की एक और बहन थी, जो विधवा थी। उसके दो बच्चे थे- एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम जुल्फिकार और बेटी का नाम यास्मीन था। कामरान के पिता ने नई पत्नी की उस विधवा बहन यानी अपनी साली को भी साथ में कनाडा बुला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामरान रिजवी के पिता ने साली के साथ शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन यह बात साली के दोनों बच्चों जुल्फिकार और यास्मीन को नागवार गुजरी। दोनों काफी गुस्से में थे।

कामरान के पिता की तीसरी शादी रोकने की कोशिश


जहां यास्मीन ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की, वहीं जुल्फिकार, कामरान के पास गया ताकि उसके पिता की तीसरी शादी को रोक सके। कामरान रिजवी ने यह कहकर इनकार कर दिया कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। बस इसी बात पर उनकी बहस हो गई।

चाकू लेकर पहुंचा जुल्फिकार, कामरान को चाकू से गोदा


स्थिति तब बिगड़ गई जब जुल्फिकार की मां कामरान रिजवी के पिता के साथ शादी करके कनाडा से वापस लौटी। जुल्फिकार एयरपोर्ट पर मां को लेने गया और उन्हें उस हॉस्पिटल में छोड़ा, जहां बहन यास्मीन का इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां से जुल्फिकार चाकू लेकर गुस्से में दनदनाते हुए कामरान रिजवी के पास गया। घर के बाहर ही दोनों का तगड़ा झगड़ा हो गया और जुल्फिकार ने कामरान को चाकू से गोदकर मार डाला। बाद में उसने मां और बहन के साथ हैदराबाद भागने की कोशिश की, पर पुलिस ने पकड़ लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.