जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में तीसरा एनकांउटर, जवान शहीद:सुरक्षाबलों ने उधमपुर में आतंकियों को घेरा; आतंकियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार

Updated on 24-04-2025 12:34 PM

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है।

आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। गोलीबारी के दौरान वह घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर रैंक 6 PARA SF के शहीद हवलदार झंटू अली शेख को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा - मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान हमारे एक बहादुर को गंभीर चोटें आईं और बाद में इलाज के समय उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपुरा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर(OGW) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ OGW पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे।

बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की थी। नाका चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया जिसमें चीनी हैंड ग्रेनेड 02, 7.62 एमएम मैगजीन 01 और 7.62 एमएम के 30 राउंड शामिल हैं।

इसके अलावा, बांदीपोरा पुलिस ने F-Coy 3rd BN-CRPF और 13 RR AJAS कैंप के साथ मिलकर सदुनारा अजास में नाकाबंदी किया। जांच के दौरान पुलिस ने रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार को पकड़ा। उनके पास से हैंड ग्रेनेड 01, 7.62 एमएम मैगजीन 01 और 7.62 एमएम के 30 राउंड बरामद किए गए।

23 अप्रैल को तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था

23 अप्रैल की शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां आतंकी एक घर में छिपे थे।

वहीं, 23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।

आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यहां भी बड़े स्तर पर आतंकियों की सर्चिंग जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.